

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में अपने बल्ले से कमाल दिखाने के बाद अब अंबाती रायडू (Amabti Rayudu) राजनीति में एंट्री करने वाले है।क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रायडू अब आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कृष्णा या गुंटूर जिले की किसी एक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। मैदान में अपने बल्ले से गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने वाले रायडू अब वाईएसआरसीपी (युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी) में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से की मुलाकात
मालूम हो कि, अंबाती रायडू (Amabti Rayudu) गुंटूर से आते हैं। वह दो बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि जगन रायुडू को अगले चुनावों में मैदान में उतारने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि, यह तय नहीं है कि रायुडू को लोकसभा या विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा या नहीं।
आंध्र प्रदेश के सीएम की तारीफ की
अंबाती रायडू (Amabti Rayudu) ने आंध्र प्रदेश के सीएम जगन की तारीफ करते हुए कहा, “सीएम जगन मोहन रेड्डी राजनीति में प्रवेश करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। वह एक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सभी क्षेत्रों में विकास की अगुवाई कर रहे हैं।" मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ राजनेताओं ने कहा कि, 'अगर रायुडू विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वे पोन्नूर या गुंटूर पश्चिम क्षेत्रों में से किसी एक को चुनें। उन्हें लगता है कि मछलीपट्टनम लोकसभा क्षेत्र उनका सबसे अच्छा विकल्प है।'
आईपीएल 2023 फाइनल से पहले किया संन्यास का ऐलान
मालूम हो कि, हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2023 का ख़िताब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया है। चेन्नई की इस पांचवी जीत में रायडू का अहम योगदान रहा है। वहीं, आईपीएल 2023 के फ़ाइनल मैच से पहले रायुडू ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।