-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vijay Hazare Trophy Devdutt Padikkal 147 Powers Karnataka To Secondhighest List A Chase
कर्नाटक का विजय हजारे ट्रॉफी में शंखनाद, मैच जीतकर 13 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
VHT 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक ने दमदार शुरुआत की है। झारखंड के खिलाफ पहले मुकाबले में 413 रनों का लक्ष्य हासिल कर टीम ने टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया।

देवदत्त पाडिक्कल (फोटो- सोशल मीडिया)
Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 24 दिसंबर का दिन रिकॉर्ड बुक के लिए खास रहा। पहले बिहार ने रनों के अंतर से टूर्नामेंट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की और अब कर्नाटक ने सबसे बड़े रन चेज का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। ग्रुप-ए का यह हाई स्कोरिंग मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में झारखंड और कर्नाटक के बीच खेला गया, जिसने लिस्ट-ए क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया।
ईशान किशन के शतक से झारखंड का विशाल स्कोर
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने कप्तान ईशान किशन की शानदार शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर्स में 412 रन बनाए। किशन ने 125 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिससे झारखंड एक बेहद मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। कर्नाटक के सामने 413 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य था, जिसे हासिल करना आसान नहीं माना जा रहा था।
देवदत्त पडिक्कल की अगुवाई में ऐतिहासिक रन चेज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम ने बेखौफ बल्लेबाजी की। ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने 147 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए रन चेज की नींव रखी। कर्नाटक ने 47.3 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
आंध्रा का 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
इस जीत के साथ कर्नाटक ने आंध्रा का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। आंध्रा ने साल 2012 में गोवा के खिलाफ 384 रनों का सफल पीछा किया था, जिसे अब पीछे छोड़ दिया गया है। झारखंड के खिलाफ मैच में पडिक्कल के अलावा अभिनव मनोहर और ध्रुव प्रभाकर ने भी अहम भूमिका निभाई। दोनों ने छठे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। अभिनव ने 56 रन बनाए, जबकि ध्रुव प्रभाकर ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली।
लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज
- साउथ अफ्रीका – 435 रन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2006)
- कर्नाटक – 413 रन (बनाम झारखंड, 2025)
- क्वींसलैंड – 399 रन (बनाम तस्मानिया, 2014)
- कराची रीजन – 392 रन (बनाम सियालकोट, 2004)
- मिडिलसेक्स – 388 रन (बनाम डरहम, 2025)
- आंध्रा – 384 रन (बनाम गोवा, 2012)
वर्ल्ड क्रिकेट में लिस्ट-ए का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज
कर्नाटक की यह जीत वर्ल्ड क्रिकेट में लिस्ट-ए फॉर्मेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गई है। पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का पीछा किया था। कर्नाटक अब इस सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।
Vijay hazare trophy devdutt padikkal 147 powers karnataka to secondhighest list a chase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













