-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ayush Mhatre Smashes Second Consecutive Ton In Smat
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आयुष म्हात्रे का लगातार दूसरा शतक, मुंबई ने आंध्र को 9 विकेट से हराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक लगाते हुए मुंबई को आंध्र के खिलाफ 9 विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने 59 गेंद में नाबाद 104 रन बनाए।

आयुष म्हात्रे और सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Ayush Mhatre Second Consecutive Ton in SMAT: भारत के अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है। म्हात्रे ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 59 गेंदों में नाबाद 104 रनों की पारी खेलकर मुंबई को 9 विकेटों से जीत दिला दी है। आंध्र प्रदेश से पहले आयुष म्हात्रे ने विदर्भ के खिलाफ शतक लगाया था और उस शतक के साथ वो तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेट में सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे।
ग्रुप ए मैच में मुंबई को आंध्र प्रदेश को 9 विकेटों से हराया। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के लिए म्हात्रे ने 59 गेंदों में 9 छक्के और 5 चौके के साथ नाबाद 104 रन बनाए। वह भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 9.4 ओवर में 105 रनों की साझेदारी करके मुकाबले को जीत लिया। सूर्या ने इस मैच में नाबाद 31 रन बनाए। आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिसमें रिकी भुई के 48 रन शामिल थे। मुंबई ने यह लक्ष्य 15.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।
संजू सैमसन की आक्रामक पारी
केरल के कप्तान संजू सैमसन ने शानदार वापसी करते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ 15 गेंदों पर 43 रन की आक्रामक पारी खेली, जिससे केरल को 121 रन के लक्ष्य को महज 10.4 ओवर में हासिल करने में मदद मिली। सैमसन ने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए, जिससे केरल ने आसान जीत दर्ज की। सैमसन ने शीर्ष क्रम पर वापसी की और तेज गेंदबाज रवि किरण और कलाई के स्पिनर अजय मंडल पर लगातार छक्के लगाए। इसके बाद केरल ने बिना किसी कठिनाई के लक्ष्य हासिल कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने पर गुस्से में सुनील गावस्कर, BCCI को सरेआम सुनाई खरी-खोटी
T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: गगनचुंबी सिक्स और चौकों की बारिश! ईशान किशन के बल्ले से निकला विस्फोटक शतक, मैदान पर मचाई तबाही
छत्तीसगढ़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में केवल 120 रन ही बना सकी। केएम आसिफ ने 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसमें शशांक सिंह को खाता खोले बिना चलता करना भी शामिल था। छत्तीसगढ़ की ओर से संजीत देसाई (23 गेंदों में 35 रन) ही कुछ खास कर पाए, लेकिन टीम की पारी लय हासिल करने में नाकाम रही।
रेलवे ने असम को हराया
रियान पराग एक बार फिर से संघर्ष करते हुए नजर आए, जब उन्होंने असम के लिए 19 गेंदों में केवल 14 रन बनाए। असम ने 7 विकेट पर 132 रन बनाए, जिसके बाद रेलवे ने 3 विकेट से यह मैच जीत लिया। साहिल जैन ने 29 गेंदों में 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे असम का स्कोर 130 रन के पार पहुंच सका। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे ने शुरुआत में 7 विकेट पर 115 रन बना लिए थे। लेकिन कर्ण शर्मा (16 गेंद में 24 रन) ने दबाव में धैर्य का परिचय दिया और आखिरी 13 गेंदों में 18 रन की जरूरत पूरी की। कर्ण ने एक छक्का लगाकर दो गेंद शेष रहते रेलवे को जीत दिलाई।
Ayush mhatre smashes second consecutive ton in smat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 05:01 PMPM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
Aug 05, 2026 | 04:59 PMबच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Aug 05, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














