वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, यूथ वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के कासिम अकरम को पीछे छोड़ दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
वॉर्सेस्टर: वैभव का यश सिर चढ़कर बोल रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ महज 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान वैभव ने 192.31 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो अंडर-19 यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार (5 जुलाई) को युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। 14 वर्षीय इस बल्लेबाज को भारत अंडर-19 टीम के लिए अपना पहला शतक पूरा करने के लिए 52 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपना शतक महज 19वें ओवर में ही पूरा किया।
19वें ओवर में पूरा किया शतक
14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। 19 ओवर में स्पिनर राल्फी अल्बर्ट की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। वॉर्सेस्टर में भारत अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 के बीच चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीरीज में वैभव ने पहले मैच में 48, दूसरे मैच में 45 और तीसरे मैच में 86 रनों की पारी खेली। पहले दो मैचों में वैभव अर्धशतक से चूक गए। उसके बाद तीसरे मैच में वो शतक से चूक गए। लेकिन चौथे मैच में वैभव ने कोई गलती नहीं की और अपना शतक पूरा किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
यूथ वनडे में जड़ा सबसे तेज शतक
उन्होंने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अगले 50 रन पूरे करने के लिए उन्हें 28 गेंदों की जरूरत पड़ी। सूर्यवंशी से पहले युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कासिम अकरम के नाम था। 3 फरवरी 2022 को नॉर्थ साउंड में खेले गए पाकिस्तान-श्रीलंका मैच के दौरान उन्होंने 63 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा पार किया था।
बुमराह के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हुए सिराज, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने
युवा वनडे में सबसे तेज शतक
| स्थान | खिलाड़ी का नाम | देश | गेंदें | विरोधी टीम | स्थल | वर्ष और तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1. | वैभव सूर्यवंशी | भारत | 52 | इंग्लैंड | वॉर्सेस्टर | 5 जुलाई, 2025 |
| 2. | क़ासिम अख़रम | पाकिस्तान | 63 | श्रीलंका | नॉर्थ साउंड | 3 फ़रवरी, 2022 |
| 3. | राज अंगद बावा | भारत | 69 | युगांडा | तारौबा | 22 जनवरी, 2022 |
| 4. | ज्वेल एंड्रू | वेस्ट इंडीज | 71 | दक्षिण अफ्रीका | पॉचेफस्ट्रूम | 19 जनवरी, 2024 |
| 5. | ज़ावाद अबरार | बांग्लादेश | 72 | श्रीलंका | कोलंबो | 28 अप्रैल, 2025 |
इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले बिहार के इस क्रिकेटर ने 2 जुलाई को नॉर्थम्पटन में खेले गए तीसरे युवा वनडे में सिर्फ 31 गेंदों पर 86 रन (6 चौके, 9 छक्के) बनाए और दूसरे मैच में 34 गेंदों पर 45 और पहले मैच में 19 गेंदों पर 48 रन बनाए।
