'...ने लगाकर दिया है', वैभव सूर्यवंशी ने AI चिप बैट को लेकर दिया करारा जवाब, देखें ये दिल छू लेने वाला VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi Video: वैभव सूर्यवंशी हर मैच में शानदार बल्लेबाजी कर IPL 2026 को खास बना रहे हैं। वह अब तक सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
Vaibhav Sooryavanshi answer for AI Chip BAT
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vaibhav Sooryavanshi Statement: आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लगभग हर मैच में वह नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने इस सीजन को फैंस के लिए बेहद रोमांचक बना दिया है। हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने शानदार पारी खेलकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली।

बल्ले में एआई चिप के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी को देखकर कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में उनके बल्ले पर सवाल उठाए। पाकिस्तान के एक खेल विशेषज्ञ ने यह तक कह दिया कि शायद वह अपने बल्ले में एआई चिप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर जब मैच के बाद वैभव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, “भगवान ने लगाकर दिया है। ऊपर से ही कहा गया था कि तुम्हारे बैट में कुछ खास रहेगा, मैं उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।” उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस का दिल जीत लिया।

पंजाब के खिलाफ पारी से मिली ऑरेंज कैप

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया। अब वैभव के नाम इस सीजन में 400 रन दर्ज हो चुके हैं, जो उनकी निरंतरता और बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है।

शतक से भी मचाया था धमाल

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने महज 37 गेंदों में 103 रन ठोक दिए थे। हालांकि उस मैच में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वैभव की पारी ने सभी का ध्यान खींचा। दूसरी ओर हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी दमदार बल्लेबाजी की थी।

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी शैली और आत्मविश्वास ने उन्हें इस सीजन का सबसे चर्चित खिलाड़ी बना दिया है। कम उम्र में जिस तरह से वह बड़े-बड़े गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। अगर उनका यह प्रदर्शन जारी रहता है, तो वह न सिर्फ इस सीजन के स्टार बनेंगे, बल्कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों में भी शामिल हो सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com