रोहित शर्मा के फैन हैं ये दिग्गज अंपायर, हिटमैन की तारीफ में पढ़े कसीदे

मशहूर अंपायर अनिल चौधरी ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है और उनकी कुछ खूबियां बताई है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की बॉल सेंस काफी जबरदस्त है। जो गेंद दूसरे बल्लेबाजों के लिए यॉर्कर होती है वह उन गेंदों पर छक्का जड़ देते हैं। इतना ही नहीं अनिल ने ये भी कहा कि भले ही रोहित आलसी दिखते हैं, लेकिन उन्हें खेल की काफी समझ है।
रोहित शर्मा ने कहा, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कोई नई योजना नहीं
रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए काफी फेमस हैं। उन्हें लोगों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। हर कोई उनकी बल्लेबाज की तारीफ करता है। कई दिग्गज क्रिकेटर भी खुद को उनका फैन बताते हैं। ऐसे में अब क्रिकेट जगत के मशहूर अंपायर अनिल चौधरी ने भी उनकी जमकर तारीफ की है और उनकी कुछ खूबियां बताई है।

दरअसल, एक हालिया इंटरव्यू में भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने बताया है कि रोहित शर्मा की बॉल सेंस काफी जबरदस्त है। जो गेंद दूसरे बल्लेबाजों के लिए यॉर्कर होती है वह उन गेंदों पर छक्का जड़ देते हैं। इतना ही नहीं अनिल ने ये भी कहा कि भले ही रोहित आलसी दिखते हैं, लेकिन उन्हें खेल की काफी समझ है।

अंपायर अनिल चौधरी ने की रोहित शर्मा की तारीफ...

अंपायर अनिल चौधरी शुभांकर मिश्रा से बात करते हुए रोहित शर्मा की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। वह कहते हैं कि  ''रोहित को खेल की काफी समझ है। उनकी बल्लेबाजी देखकर यह समझ नहीं आता। जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो लगता है कि 120 पर गेंदबाजी हो रही है। लेकिन वहीं दूसरा कोई बल्लेबाज बैटिंग कर रहा होता है तो गेंद 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आती दिखाई देती है। रोहित बहुत इंटेलिजेंट खिलाड़ी हैं।''

अनिल आगे कहते हैं, ''रोहित शर्मा जल्दी आगे बढ़कर नहीं खेलते, वह गेंद का इंतजार करते हैं। उन्हें काफी अच्छे से पता होता है कि कौन सी गेंद पर आगे जाना है और कौन सी पर नहीं। एक मुकाबले में मैं टीवी अंपायर था, जिसमें उन्होंने शायद 200 रन बनाए थे। उस मैच में जो गेंद दूसरों के लिए यॉर्कर थी वह उस गेंद पर छक्का मार रहे थे। उनका क्लास काफी अलग है।''

जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने हाल ही में 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता है। वह भारत को आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले तीसरे कप्तान हैं। उनसे पहले यह कारनामा कपिल देव और महेंद्र सिंह ने किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com