Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के धाकड़ खिलाड़ी और Mr. IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना का बर्थडे, जानें उनके बारे में कुछ रोचक बातें

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना टीम के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक थे। जिन्होंने कई मौको पर भारत को जीत दिलाई है। रैना ने वनडे और टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनका 38वां जन्मदिन है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 27, 2024 | 01:11 AM

सुरेश रैना (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत में एक से बढ़कर एक क्रिकेट जगत में सुरामाओं ने जन्म लिया। जिन्होंने अपने खेल से ना केवल बारत में बल्कि विदेशों में भी डंका बचाया। ऐसे कई खिलाड़ी भी रहे, जो अपने खेल के साथ-साथ अपने लूक के लिए भी लड़कियों के दिल पर राज किया है। आज एक ऐसे ही खिलाड़ी का जन्मदिन है, जो काफी हैंडसम, अपनी शानदार फिल्डिंग और बल्लेबाजी के लिए मशहूर था। आज (27 नवंबर) Mr. IPL के नाम से फेमस सुरेश रैना का जन्मदिन है। वह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना टीम के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक थे। जिन्होंने कई मौको पर भारत को जीत दिलाई है। रैना ने वनडे और टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका जन्म 27 नवंबर 1986 को गाजियाबाद में हुआ। तो चलिए जानते हैं रैना के जन्मदिन पर उनके करियर की कुछ अहम बातें…

डेब्यू पर 0 पर आउट हुए थे रैना

30 जुलाई 2005 को सुरेश रैना ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्हें तत्कालीन कप्तान राहुल द्रविड़ ने डेब्यू कैप दी थी। हालांकि रैना का पहला मैच काफी खराब रहा था। रैना ने पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया, उन्हें मुरलीधरन ने 0 पर एलबीडब्लू आउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद रैना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सुरेश रैना के रिकॉर्ड

सुरेश रैना ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और टी20 वर्ल्ड कप 2010 में रैना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। ​​रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टी20 मैच में शतक लगाया और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए टी20 शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रैना टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक लगाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर हैं।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

टी20 और IPL के सिकंदर थे रैना

सुरेश रैना टी20 में 6000 और 8000 रन बनाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर हैं। रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस, टीम इंडिया और उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ​​सुरेश रैना को यूं ही मिस्टर आईपीएल नहीं कहा जाता। वे आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। वहीं रैना ने लगातार 7 सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए, वह ऐसा करने वाले इकलौते आईपीएल खिलाड़ी हैं।

सुरेश रैना इकलौते भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप में भी शतक लगाया है। हालांकि इतने सारे रिकॉर्ड के बावजूद सुरेश रैना का करियर महज 33 साल की उम्र में खत्म हो गया।

धोनी के साथ लिया संन्यास

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान किया था। इसी दिन सुरेश रैना ने भी इंटरनेशमल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह धोनी के काफी करीबी मानें जाते हैं। हालांकि सुरेश रैना ने संन्यास लेने से पहले भारतीय चयनकर्ताओं पर बड़े आरोप भी लगाए थे। रैना ने एक इंटरव्यू में चयनकर्ताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वे परेशानी को सामने वाले के सामने नहीं बताते। वहीं 2018 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रैना ने खुलासा किया था कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर करने की कोई वजह नहीं बताी थी।

 

Today suresh raina is celebrating his 38th birthday know some interesting things about him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2024 | 01:11 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

चीन अब अरुणाचल पर नहीं लगाएगा आंखें, भारत तैनात करेगा ‘बाहुबली’

2

क्या आपको भी आती है बार-बार छींक? जुकाम समझने की न करें गलती, जानें कारण और बचाव

3

अमरावती मनपा में सीटों का ‘महा-संग्राम’! 30 सीटों पर अड़ी शिवसेना, क्या आज सुलझेगा BJP के साथ विवाद?

4

Palghar: विरार में बच्चों के लापता होने से हड़कंप, पुलिस की तत्परता से राहत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.