T20-ODI सीरीज के बाद अब होगी असली अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्या करना होगा?

Team India Test Series against NZ: सीमित ओवरों में शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया की असली परीक्षा टेस्ट क्रिकेट में है। जानिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण और चुनौतियां..
indian cricket test team
भारतीय क्रिकेट टीमSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को मिलेगी नंबर 1 टीम से तगड़ी चुनौती

  • WTC फाइनल के लिए कम से कम 6 टेस्ट मैचों में जीत जरूरी

  • तैयारी के लिए कोचिंग स्टाफ को दो हिस्सों में बांटा गया है

  • न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने होंगे बचे 7 टेस्ट मैच

Team India WTC final Scenario: टी20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की राह और चुनौतियां बिल्कुल अलग हैं। सीमित ओवरों के खेल में आक्रामक और दमदार खेल दिखाने वाली भारतीय टीम को अब लाल गेंद के फॉर्मेट में अपनी लय हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

टी-20 व वनडे सीरीज में जीत दिलाने वाले हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। हाल ही में टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से हार और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी शिकस्त झेलनी पड़ी है, जिससे टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।

ऐसे की जा रही है लाल गेंद से खेलने की तैयारी

टेस्ट सीरीज की खास तैयारी के लिए भारतीय कोचिंग स्टाफ को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत सीतांशु कोटक और मोर्ने मोर्कल जैसे कोच सीधे टेस्ट टीम के साथ जुड़कर लाल गेंद की तैयारियों में जुटे हैं। संजय मंजरेकर जैसे क्रिकेट विशेषज्ञों का भी मानना है कि T20 और वनडे की सफलता टेस्ट क्रिकेट की कमियों को अपने आप नहीं छिपा सकती। टेस्ट में टिकने के लिए बेहतरीन तकनीक, संयम और मानसिक मजबूती की जरूरत होती है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर खिसककर फिलहाल संघर्ष कर रहा है। WTC फाइनल खेलने के लिए उसे बचे हुए लगभग सभी मैचों में दमदार जीत दर्ज करनी होगी।

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने जरूरी

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को अपने बचे हुए 7 टेस्ट मैचों में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे। फिलहाल भारत 11 मैचों में 5 जीत, 4 हार और 2 ड्रॉ के साथ कुल 68 अंक और 51.52% अंक प्रतिशत लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। इस पूरे चक्र में भारत के पास कुल 18 मैच हैं, यानी कुल 216 संभावित अंक दांव पर लगे हैं।

indian cricket test team
2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की तैयारी पर सवाल, गंभीर के प्रयोग कहीं भारी तो नहीं पड़ रहे?

ये है भारत के बचे हुए 7 टेस्ट मैचों का कार्यक्रम

न्यूजीलैंड दौरे में होंगे 2 टेस्ट मैच क्रमश: 19 नवंबर से वेलिंगटन और 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा होगा तो वहां पर 5 टेस्ट मैच भारत के घरेलू मैदान पर होंगे। यहां प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए दोनों टीमें जोर लगाएंगी।

ऐसा है फाइनल में जाने का पूरा समीकरण

टीम इंडिया अगर अपने बचे हुए सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करती है, तो उसके पास बिना किसी दूसरी टीम पर निर्भर हुए फाइनल का टिकट कटाने का मौका है। आप सारी संभावनाओं को ऐसे समझ सकते हैं....

  1. सभी 7 मैच जीतने पर: भारत के कुल 152 अंक (216 में से) हो जाएंगे और अंक प्रतिशत 70.37% तक पहुंच जाएगा, जिससे टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर लेगी।

  2. 6 जीत और 1 ड्रॉ होने पर: भारत के कुल 144 अंक होंगे और संभावित अंक प्रतिशत 66.67% रहेगा, जो फाइनल की बेहद मजबूत दावेदारी और लगभग पक्का टिकट दिलाएगा।

indian cricket test team
IND vs NZ 5th ODI Highlights: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्जा

टीम इंडिया के पास इस बात का है सबसे बड़ा फायदा

भारतीय टीम के लिए इस कठिन राह में एक सबसे बड़ा फायदा भी छिपा हुआ है। भारत के बचे हुए सभी 7 टेस्ट मैच उन्हीं दो टीमों के खिलाफ हैं, जो टॉप 3 में शामिल हैं। पहली सीरीज न्यूजीलैंड और दूसरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं, जो इस समय पॉइंट्स टेबल में भारते से उपर हैं। ऐसे में जब भारत इन टीमों को हराएगा, तो न केवल भारत का जीत प्रतिशत बढ़ेगा, बल्कि इन सीधी प्रतिद्वंद्वी टीमों के अंक भी कटेंगे। ICC की मौजूदा अंक तालिका में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड, दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका, तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे स्थान पर टीम इंडिया मौजूद है।