-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Won The Series By Defeating England By 6 Wickets
टीम इंडिया की एतिहासिक जीत, चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से चटाई धूल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को चौथे टी20 में 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही टीम ने 5 मैचों की सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। सीरीज का 5वां मैच 12 जुलाई को खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले को जीतकर इतिहास रच दिया है। ये मुकाबला मैनटेस्टनर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 126 रन बना सकी। टीम इंडिया ने इस स्कोर को 4 विकेट खोलकर 17 ओवर में हासिल कर लिया।
राधा यादव बनी प्लेयर ऑफ द मैच
टीम इंडिया के लिए राधा यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर इंग्लिश टीम को 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। राधा यादव के इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। जिसके बाद बल्लेबाजी में भारत के बल्लेबाजों ने संयम बरत कर स्कोर का पीछा किया।
बल्लेबाजी में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 32 रन की पारी खेली। इसके अलावा दूसरी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 31 रनों का योगदान दिया। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 24 रन बनाए। कप्तान हरपनप्रीत कौर ने टीम इंडिया की इस जीत में भूमिका निभाई। उन्होंने 26 रनों की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने रचा इतिहास
टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कुछ खास रहा। इस मैच के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पूराने इतिहास को बदलकर रख दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार 2 से ज्यादा मैचों की द्वपक्षीय टी20 सीरीज को अपने नाम किया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 6 बार टी20 सीरीज खेली जा चुकी है। जहां पर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया से आया बड़ा अपडेट! पंत ने कहा- विकल्प अभी भी..
इस हिसाब से चौथे मुकाबले की ये टीम इंडिया के बेहद खास रही। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया की महिलाओं ने पूराने इतिहास को पटल दिया। अब सबकी निगाहें आखिरी टेस्ट के उपर टिकी हुई है। ऐसे में टीम इंडिया की नजर सीरीज को 4-1 करने पर होगी। इस वक्त हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 16 जुलाई से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच साउथैम्पटन में होगा।
Team india won the series by defeating england by 6 wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
TET परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, भंडारा में भी पेपर लीक पर उठे गंभीर सवाल
Jun 28, 2026 | 09:37 AMIND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
Jun 28, 2026 | 09:37 AMगोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
Jun 28, 2026 | 09:32 AMमुंबई के जलाशयों का जलस्तर लगातार घटा, अच्छी बारिश नहीं हुई तो हो सकती है पानी की कटौती
Jun 28, 2026 | 09:31 AMउद्धव ठाकरे के दौरों पर संजय शिरसाट का तंज: ‘खानापूर्ति और खबरों में बने रहने की कोशिश, अहंकार से डूबी पार्टी’
Jun 28, 2026 | 09:23 AMअयोध्या राम मंदिर में होंगे बड़े बदलाव, SIT जांच में 40 लोगों पर गिरी गाज, पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी घेरे में
Jun 28, 2026 | 09:22 AM‘जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं’, उद्धव ठाकरे के दौरे पर यवतमाल के पालकमंत्री संजय राठौड़ का पलटवार
Jun 28, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














