-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Rule In Wtc Points Table After Defeating Bangladesh In The First Test
WTC फाइनल में भारत की दावेदारी और मजबूत, बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत से हुआ इतने पॉइंट्स का फायदा
- Written By: मृणाल पाठक
भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के तहत हो रही है। ऐसे में भारत ने इस सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर खुद को WTC के फाइनल के एक कदम और करीब ले आया है। इस मैच को जीतने से पहले भारत 74 अंक के साथ पहले स्थान पर था, लेकिन अब इस जीत के बाद भारत के अंक 86 अंक हो गए हैं।

टीम इंडिया (सौजन्यः BCCI- एक्स)
चेन्नई: बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के एक कदम और करीब आ गया है। भारत की जीत से WTC की अंक तालिका में बदलाव हुए हैं। हालांकि अभी भी भारत को कुछ और मुकाबले जीतने जरूरी है।
दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के तहत हो रही है। ऐसे में भारत ने इस सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर खुद को WTC के फाइनल के एक कदम और करीब ले आया है। इस मैच को जीतने से पहले भारत 74 अंक के साथ पहले स्थान पर था, लेकिन अब इस जीत के बाद भारत के अंक 86 अंक हो गए हैं।
INDIA RULING IN WTC…!!!!! – Winning celebration by Rohit & his team at Chepauk. ❤️ pic.twitter.com/RwBfqAPfgu — Johns. (@CricCrazyJohns) September 22, 2024
पहले भारतीय टीम 6 जीत, 2 हार और 1 ड्रॉ के साथ 74 अंक पर था। उस समय टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 68.52 का था, लेकिन अब भारत का जीत प्रतिशत 71.67 हो गया है और 86 अंक है। हालांकि अभी भारत को बांग्लादेश के खिलाफ एक और मुकाबला खेलना है। ऐसे में अगर भारत उस मुकाबले को भी जीतने में सफल हो जाता है तो इस अंक तालिका में भारत की स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी।
वहीं 2025 में लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले WTC फाइनल के लिए भारत को अपनी जगह बनाने के लिए 9 टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। जहां 1 बांग्लादेश, 3 न्यूजीलैंड और 5 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने हैं। जिसमें से भारत को कम से कम 6 मैच जीतने जरूरी है। हालांकि अगर भारत इनमें से केवल पांच मैच भी जीतता है तो टीम को कुछ अन्य समीकरणों को निर्भर रहने पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
यह भी पढ़ें- अनिल कुंबले से आगे निकले रविचंद्रन अश्विन, बांग्लादेश के खिलाफ चौथी पारी में 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
बता दें कि चेन्नई टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जिसके बाद भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर खत्म करके 227 रन की लीड ले ली थी। उसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 287 रन पर घोषित की, जिससे भारत ने बांग्लादेश के सामने 515 रन का लक्ष्य रखा। जिसे चेज करने उतरी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 234 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जिससे भारत ने इस मैच को 280 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
Team india rule in wtc points table after defeating bangladesh in the first test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














