Tamim Iqbal ने पहली ही बैठक में किया बड़ा ऐलान, BCB की प्रतिष्ठा वापस लाने के लिए उठाए ये कदम
Tamim Iqbal: तमीम इकबाल ने बीसीबी की नई एड-हॉक कमेटी से अपनी पहली बैठक की और क्रिकेट की प्रतिष्ठा बहाल करने, चुनाव कराने और सभी स्टेकहोल्डर्स का सम्मान सुनिश्चित करने का वादा किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बीसीबी की मीटिंग (फोटो-सोशल मीडिया)
BCB President Tamim Iqbal: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल ने मंगलवार को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बोर्ड की एड-हॉक कार्यकारी कमेटी के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की। तमीम इकबाल ने नई बनी एड-हॉक कमेटी से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए बोर्ड की विश्वसनियता को वापस लाने की जरूरत पर जोर दिया।
इकबाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि आप सभी समझते हैं कि पिछले डेढ़ साल में क्रिकेट की प्रतिष्ठा को जो नुकसान हुआ है, उसे मिलकर ठीक करना होगा। बांग्लादेश क्रिकेट में फिर से गर्व जगाने की मिली-जुली जिम्मेदारी निभानी होगी। हम अच्छा प्रदर्शन करें या न करें, इस पर आलोचना होगी, लेकिन यहां कोई नहीं चाहता कि क्रिकेट अभी अपने सबसे बुरे दौर में रहे। हम हमेशा चाहते हैं कि क्रिकेट गर्व का जरिया बने। मुझे नहीं पता कि पिछले डेढ़ साल में जो हुआ उसे कैसे देखा जाए, लेकिन हमें अपने पुराने गौरव को वापस लाना होगा।
Tamim Iqbal ने बताया कैसे होगा बदलाव?
तमीम ने कहा, “खिलाड़ियों का सम्मान होना चाहिए और हर स्टेकहोल्डर का सम्मान होना चाहिए। यह हमारा पहला काम होगा। हम सिर्फ बातों में नहीं, बल्कि बेहतर के लिए बदलेंगे। हम गलतियां करेंगे और हमारी टीम भी गलतियां कर सकती है, लेकिन हम उनसे सीखेंगे और कोशिश करते रहेंगे। यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।”
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
ढाका के पास NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी मार्च में मची अफरा-तफरी; कई घायल
बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा
बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोपों से अल्पसंख्यकों पर संकट: 6 महीने में 17 मामले, HRCBM ने जताई चिंता
90 दिनों के अंदर होगा चुनाव
नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने एड-हॉक कमेटी को 90 दिनों के अंदर चुनाव कराने का काम सौंपा है, तमीम ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। हमें तीन महीने के अंदर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। हम यह काम पूरी ईमानदारी से और जितनी जल्दी हो सके, करेंगे।
Tamim Iqbal चुनाव में हिस्सा लेंगे या नहीं?
हालांकि तमीम इकबाल खुद इनावों में हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। तमीम ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान सबको साथ लेकर चलने की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि यह एक बोर्ड चुनाव होगा, जिसमें मौजूदा बोर्ड सदस्य, खिलाड़ी और आयोजक शामिल होंगे, सभी को हिस्सा लेना चाहिए। हमारा मकसद ऐसा माहौल बनाना है जहां हर कोई चुनाव में हिस्सा ले सके।
यह भी पढ़ें: कभी रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोए थे…अब बन गए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष, कौन हैं तमीम इकबाल?
चुनावों की देखरेख के साथ-साथ, कमेटी रोजाना के कामों का भी प्रबंधन करेगी। इकबाल ने कहा, “हम जाहिर तौर पर रोजाना की गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। आप जानते हैं, विश्व कप के मुद्दे भी हैं। हम हर चीज के बारे में जो भी जरूरी होगा, करेंगे। एड-हॉक सदस्य तंजिल चौधरी ने बताया कि तमीम आने वाली आईसीसी बैठकों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
