न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगा सुपर-8 का सबसे रोमांचक मुकाबला, कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में 25 फरवरी को होगा, दोनों टीमों को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी।

उज्जवल सिन्हा

New Zealand vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 6ठा मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। बुधवार, 25 फरवरी को यह मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दोनों ही टीमों को हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 राउंड का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। कीवी टीम को एक प्वाइंट मिला था। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन दमदार रहा था। टिम सीफर्ट के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। वह 4 मैचों में अब तक 167 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 173 रन बना चुके हैं। वहीं, ग्लेन फिलिप्स भी फॉर्म में लौट चुके हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में कनाडा के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 76 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। रचिन रविंद्र बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं।

श्रीलंका के लिए जीत जरूरी

दूसरी ओर, सुपर-8 राउंड की शुरुआत श्रीलंका ने हार के साथ की है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से विफल रहा था और 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 95 रन बनाकर ढेर हो गई थी। शानदार फॉर्म में चल रहे पथुम निसांका और कुशल मेंडिस से टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, श्रीलंका के गेंदबाजों का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ लाजवाब रहा था। दुनिथ वेल्लालगे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, दिलशान मदुशंका और महेश तीक्षणा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए थे। दोनों टीमों के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का यह आखिरी मौका है। श्रीलंका को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। वहीं न्यूजीलैंड भी जीतकर सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, उसके लिए आगे की राह आसान हो जाएगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं। 16 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने 9 मुकाबले जीते हैं।

पिच का हाल

आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलता है। पिच थोड़ी धीमी है, जिसकी वजह से बॉल बल्ले पर फंसकर आती है। कोलंबो के इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 144 रन रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 129 रन है।

मौसम का अनुमान

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले आगामी मुकाबले में बारिश की आशंका बेहद कम है। हालांकि, मैदान के चारों तरफ बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। उम्मीद है मुकाबले में बारिश कोई खलल नहीं डालेगी।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला