-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026sehwag Harbhajan Joke On Yuzvendra Chahal Body Fans React Controversy India Vs Usa
हंसी-मजाक या अपमान? सहवाग और हरभजन ने चहल की कद-काठी पर कसा तंज, वायरल वीडियो देख यूजर्स ने लगा दी क्लास
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत विवादों के बीच हुई। पहले दिन ही वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने लाइव मैच में युजवेंद्र चहल के शरीर का मजाक उड़ाया, जिस पर फैंस सोशल मीडिया पर भड़क गए।

वीरेंद्र सहवाग, जतिन सप्रु, हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs USA, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है और टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों के साथ ही एक विवाद भी सामने आ गया। तीसरे मैच में मेजबान भारत और यूएसए की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले के दौरान कमेंट्री बॉक्स में मौजूद पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह की कुछ टिप्पणियां चर्चा का विषय बन गईं।
लाइव कमेंट्री के दौरान दोनों दिग्गजों ने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की कद-काठी को लेकर मजाक किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी देखने को मिली। कई दर्शकों को यह टिप्पणी पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे अनुचित बताया।
सहवाग और हरभजन की टिप्पणी पर फैंस नाराज
भारत और यूएसए के मैच में युजवेंद्र चहल कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। उसी दौरान वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी उनके साथ कमेंट्री कर रहे थे। बातचीत के दौरान दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने चहल के शरीर को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
लाइव प्रसारण में चहल को ‘लकड़ी’, ‘माचिस की तीली’ और ‘डांसिंग पोल’ जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। उस समय चहल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और माहौल सामान्य बनाए रखने की कोशिश की। हालांकि सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई और कई फैंस ने इसे ठीक नहीं माना। स्थिति को संभालने के लिए प्रेजेंटर जतिन सप्रू ने बातचीत का रुख बदलने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक यह मामला चर्चा में आ चुका था।
कमेंट्री में चहल का नया अंदाज
युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन वह क्रिकेट से दूर नहीं हैं। वह स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं और इस भूमिका में उनकी समझ और विश्लेषण की काफी सराहना हो रही है।
कमेंट्री के दौरान चहल मैच की परिस्थितियों और खिलाड़ियों की रणनीति पर विस्तार से बात करते हैं, जिससे दर्शकों को खेल को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है।
आईपीएल 2026 में वापसी पर नजर
चहल आने वाले आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। वह इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी का दावा मजबूत करना चाहेंगे। पिछले कुछ समय में गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, लेकिन आईपीएल उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा। अगर वह शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो चयनकर्ताओं का ध्यान एक बार फिर उनकी ओर जा सकता है।
ये भी पढ़ें: पहले नेपाल ने इंग्लैंड के छुड़ाए पसीने, आखिर ओवर में बनाने थे 10 रन, फिर सैम करन ने हारे हुए मैच में फूंकी जान
फिलहाल कमेंट्री विवाद को लेकर चर्चा जारी है, लेकिन क्रिकेट फैंस की नजर अब इस बात पर भी है कि चहल मैदान पर वापसी कर कैसा प्रदर्शन करते हैं।
T20 world cup 2026sehwag harbhajan joke on yuzvendra chahal body fans react controversy india vs usa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














