- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup Final India Created History 37 Boundaries Big Record
T20 World Cup Final में भारत ने रचा इतिहास, 37 बाउंड्री के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- Written By: उज्जवल सिन्हा
T20 World Cup 2026: भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी फाइनल मैच में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत की इस पारी में कुल 37 बाउंड्री देखने को मिली। जो फाइनल में एक रिकॉर्ड है।

अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs New Zealand, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। भारत की इस पारी में कुल 37 बाउंड्री (18 छक्के और 19 चौके) देखने को मिली। यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम पर है, जिसने साल 2007 में केन्या के विरुद्ध 41 बाउंड्री लगाई थीं, लेकिन यह ग्रुप स्टेज मैच था। वहीं, भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही पारी में 37 बाउंड्री लगाई थीं। इसी मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के विरुद्ध 36 बाउंड्री जड़ी थीं।
फाइनल मैच में सबसे ज्यादा छक्का का रिकॉर्ड
यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्कों का भी रिकॉर्ड है। इससे पहले ग्रुप स्टेज मुकाबलों में साल 2014 में नीदरलैंड ने आयरलैंड के विरुद्ध, जबकि वेस्टइंडीज ने साल 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ही पारी में 19-19 छक्के लगाए थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 19 छक्के जड़ चुकी है, लेकिन खिताबी मैच में भारत से पहले किसी भी टीम ने 18 छक्के नहीं लगाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
भारत की पारी का हाल
अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की। अभिषेक 21 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन जोड़कर भारत को 200 के पार पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पावरप्ले में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
सैमसन 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि ईशान ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 54 रन की पारी खेली। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 26 रन बनाकर भारत को 255/5 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से जेम्स नीशम ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट निकाला।
T20 world cup final india created history 37 boundaries big record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल, अस्पताल और मॉल कितने सुरक्षित? नागपुर की इमारतों की खुली पोल; रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Jun 13, 2026 | 10:52 AMभोपाल: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से किया संवाद, बोले- 2036 ओलंपिक और विकसित भारत टारगेट
Jun 13, 2026 | 10:50 AMGovernor Collection Day 1: सस्पेंस और पॉलिटिक्स का तड़का, Manoj Bajpayee की ‘गवर्नर’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया दम
Jun 13, 2026 | 10:48 AMअंधेरी सबवे में जलभराव रोकने के लिए 13.60 करोड़ की योजना मंजूर, लगेंगे 5 नए डिवॉटरिंग पंप
Jun 13, 2026 | 10:48 AMIND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
Jun 13, 2026 | 10:35 AMउनको पूरा हक है… TMC नेता कल्याण बनर्जी के तीखे वार पर अभिषेक का पलटवार, बोले- वो मुझे बचपन से जानते हैं
Jun 13, 2026 | 10:34 AMलाखनी में नाबालिग से डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर दुष्कर्म, आरोपी राकेश आंबिलकर गिरफ्तार, पोक्सो और एट्रोसिटी दर्ज
Jun 13, 2026 | 10:32 AMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM













