

स्पोर्ट्स डेस्क: सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 में सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। सूर्या टी20 फॉर्मेट में किसी भी वक्त गेम पलटने की काबिलियत रखते हैं। वहीं, आईपीएल 2025 में कैरेबिनय खिलाड़ी निकोलस पूरन ने भी कहर ढा रखा है। इस साल वो लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करे रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में कई विस्फोटक पारियां खेल दी हैं।
वहीं, आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव भी खूब रन बना रहे हैं। इसके अलावा इन दोनों में इस साल ओरेंज कैप के लिए भी रेस चल रही है। आज हम आपको बताएंगे कि इन दोनों में से कौन बेहतर बल्लेबाज है। आइए जानते हैं कि टी20 में कौन है बेहतर?
सूर्यकुमार यादव ने अबतक कुल 159 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 33 की औसत और 147 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,967 रन बनाए हैं। वहीं, उनका टी20 में 103 रन हाइस्ट स्कोर है। सूर्या ने टी20 में दो शतक भी लगाए हैं। कुल मिलाकर वो टी20 में चार हजार रन बनाने के करीब हैं।
निकोलस पूरन का टी20 करियर सूर्यकुमार यादव से छोटा है। उन्होंने अब तक कुल 85 टी20 मुकाबले खेल हैं। इस दौरान उन्होंने 168 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,146 रन बनाए हैं। लेकिन उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए हैं। रनों के मामले में पूरन सूर्यकुमार यादव से पीछे नजर आते हैं। हांलाकि उनके मैच भी कम हैं। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों में अंतर करें तो ज्यादा नहीं है। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने कुल 9 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 66 की औसत व 156 के स्ट्राइक रेट के साथ 373 रन बनाए हैं। इस दौरान 66 उनका उच्चतम स्कोर रहा है। वहीं, निकोलस पूरन ने 9 मुकाबलों में 47 की औसत व 204 की स्ट्राइक रेट के साथ 377 रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 में अब तक निकोलस पूरन सूर्यकुमार यादव पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।