

Suryakumar Yadav shaking hands Mohsin Naqvi: बीते मंगलवार 9 सितंबर को एशिया कप 2025 की शुरुआत हो गई। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अफगान टीम ने हांगकांग को 94 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करने वाली है।
एशिया कप 2025 के पहले दिन इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए 'देशद्रोही' और शर्म करो जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सूर्या को फैंस के गुस्से का भरपूर सामना करना पड़ रहा है।
अफगानिस्तान और हांगकांग के मुकाबले से ठीक पहले दुबई में सभी कप्तानों की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस दौरान कप्तानों से सवाल पूछे गए। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सूर्यकुमार यादव को पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ हाथ मिलाते देखा गया। इसके बाद ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूर्यकुमार यादव को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के साथ हाथ मिलाते देख भारतीय फैंस को गुस्सा आया। अब वो सूर्यकुमार यादव को 'देशद्रोही' बता रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस सूर्यकुमार यादव के लिए 'शर्म करो' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए फैंस के कुछ ऐसे ही ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
एशिया कप में टीम यूएई के बाद टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इस मैच पर पूरे विश्व क्रिकेट की नजर है। इस मैच से पहले दोनों देशों के फैंस में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इसके पीछे का कारण पहलगाम आतंकी हमला है। इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में काफी खटास देखने को मिली है।