- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sunrisers Hyderabad Vs Delhi Capitals Ipl 2026 Srh Vs Dc Live Score Match Scorecard Hindi Commentary Blog
SRH vs DC Highlight: सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रन से जीता मुकाबला, अभिषेक की पारी दिल्ली पर पड़ी भारी
SRH vs DC Highlight Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी। अभिषेक शर्मा के शतक से SRH ने 243 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया, जिसके आगे दिल्ली टिक नहीं सकी।
- Written By: संजय बिष्ट

SRH vs DC IPL 2026 Live Update
Indian Premier League 2026, 31st Match SRH vs DC Highlight Update: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त देते हुए सीजन की चौथी जीत दर्ज की। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में SRH ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को रनों से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम ने पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर चौथे से तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली के लिए शुरुआत ही भारी पड़ गई, क्योंकि हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। इस पारी के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन ठोकते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के जड़े। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 25 रन जोड़े। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
Explosive with the bat 🔥
Lethal with the ball ⚡#SRH clinch a 4️⃣7️⃣-run win to make it three-in-a-row at home 🧡 Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers pic.twitter.com/Vcmp5r5sh1 — IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 13 मई LIVE: बिहार के सीतामढ़ी में नाबालिग से दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने की आगजनी
अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
GT vs SRH: अहमदाबाद ने गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी
21 Apr 2026 11:25 PM (IST)
21 Apr 2026 11:25 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: अंतिम गेंद पर भी गिरा विकेट, सनराइजर्स ने जीता मुकाबला
मुकाबली की आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना 9वां विकेट खोया। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
21 Apr 2026 11:15 PM (IST)
21 Apr 2026 11:15 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली को लगा छठा झटका
आशुतोष शर्मा को आउट कर ईशान मलिंगा ने दिल्ली कैपिटल्स का छठा बल्लेबाज पवेलियन भेज दिया है। अब दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंद पर 27 रन की जरूरत है।
21 Apr 2026 11:12 PM (IST)
21 Apr 2026 11:12 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: सनराइजर्स जीत के करीब
दिल्ली कैपिटल्स के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबला जीतना काफी मुश्किल हो गया है। उसे जीत के लिए 14 गेंद पर 59 रन की जरूरत है।
21 Apr 2026 10:36 PM (IST)
21 Apr 2026 10:36 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली को लगा बैक टू बैक झटका
नीतीश राणा के बाद ईशान मलिंगा ने डेविड मिलर को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का चौथा बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। अब दिल्ली को जीत के लिए 58 गेंद में 136 रन की जरूरत है।
21 Apr 2026 10:33 PM (IST)
21 Apr 2026 10:33 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: नीतीश राणा कैच आउट
अर्धशतकीय पारी खेलकर नीतीश राणा आउट हो चुके हैं। राणा ईशान मलिंगा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अभिषेक शर्मा को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर डेविड मिलर आए हैं।
21 Apr 2026 10:30 PM (IST)
21 Apr 2026 10:30 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली को लगा दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल के रूप में दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्होंने 23 गेंद में 37 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर समीर रिजवी आए हैं। 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन है।
21 Apr 2026 10:29 PM (IST)
21 Apr 2026 10:29 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: नीतीश राणा ने ठोकी फिफ्टी
इस वक्त नीतीश राणा के बल्ले से गजब के शॉट्स देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने 27 गेंद पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेल दी है।
21 Apr 2026 10:06 PM (IST)
21 Apr 2026 10:06 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: पावरप्ले में बने 59 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। इस वक्त केएल राहुल 22 और नीतीश राणा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
21 Apr 2026 09:45 PM (IST)
21 Apr 2026 09:45 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: सनराइजर्स को मिली पहली सफलता
दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निशंका के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें दिलशान मधुशंका ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। निशंका ने 8 रन बनाए। दूसरी तरफ केएल राहुल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
21 Apr 2026 09:29 PM (IST)
21 Apr 2026 09:29 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली को जीत के लिए बनाने होंगे 243 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। अब दिल्ली को जीत के लिए 243 रन बनाने होंगे। अभिषेक शर्मा 135 और हेनरिक क्लासेन 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
21 Apr 2026 09:06 PM (IST)
21 Apr 2026 09:06 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: 18 ओवर बाद सनराइजर्स का स्कोर
18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर अभिषेक शर्मा 128 रन की शतकीय पारी के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।
21 Apr 2026 08:49 PM (IST)
21 Apr 2026 08:49 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद में ठोका शतक
अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं।
21 Apr 2026 08:47 PM (IST)
21 Apr 2026 08:47 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: ईशान किशन रन आउट
ईशान किशन को 25 रन पर नीतीश राणा ने रन आउट कर दिया है। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा शतक के करीब हैं।
21 Apr 2026 08:11 PM (IST)
21 Apr 2026 08:11 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: सनराइजर्स को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को ट्रेविस हेड के रूप में पहली सफलता मिल चुकी है। उन्हें कप्तान अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। हेड ने 26 गेंद में 37 रन की छोटी पारी खेली। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा अपनी फिफ्टी पूर कर चुके हैं।
21 Apr 2026 08:09 PM (IST)
21 Apr 2026 08:09 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: अभिषेक ने ठोकी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को अब भी पहले विकेट की तलाश है। दूसरी तरफ 37 रन बनाकर ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। 8.4 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 97-0 है।
21 Apr 2026 08:00 PM (IST)
21 Apr 2026 08:00 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: पावरप्ले का हाल
6 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना विकेट खोए 67 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड हैं, जो कि सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को अब भी पहले विकेट की तलाश है।
21 Apr 2026 07:31 PM (IST)
21 Apr 2026 07:31 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: अभिषेक और हेड मैदान पर उतरे
मुकाबला शुरू हो चुका है और हैदराबाद का ये स्टेडियम दर्शकों की मौजूदगी से खचाखच भरा हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार पहला ओवर लेकर आए हैं।
21 Apr 2026 07:11 PM (IST)
21 Apr 2026 07:11 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
पथुम निशांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एडगिनी।
21 Apr 2026 07:10 PM (IST)
21 Apr 2026 07:10 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
21 Apr 2026 07:03 PM (IST)
21 Apr 2026 07:03 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया है। अब अपने घर पर ईशान किशन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी।
🚨 Toss 🚨@DelhiCapitals have won the toss and elected to bowl first against @SunRisers in Hyderabad.
Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC pic.twitter.com/9pr4fTL6of
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
21 Apr 2026 06:44 PM (IST)
21 Apr 2026 06:44 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: टॉस में SRH और DC के आंकड़े
अब तक खेले गए 26 मुकाबलों में दिल्ली ने 15 बार और हैदराबाद ने 11 बार टॉस जीता है। दिल्ली ने 8 बार पहले बल्लेबाजी और 7 बार गेंदबाजी चुनी, जबकि हैदराबाद ने 6 बार बैटिंग और 5 बार बॉलिंग का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमें 4-4 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल करने में सफल रही हैं।
21 Apr 2026 06:42 PM (IST)
21 Apr 2026 06:42 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: समीर रिजवी की परेशानी स्पिन गेंदबाज
समीर रिजवी इस सीजन में दिल्ली के पांच में से दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं, लेकिन लेफ्ट आर्म स्पिनरों के खिलाफ उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। उन्होंने इस तरह की गेंदबाजी पर 46 गेंदों में सिर्फ 47 रन बनाए हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद उनकी कमजोरी को भुनाने के लिए अभिषेक शर्मा या हर्ष दुबे को गेंदबाजी में इस्तेमाल कर सकती है।
21 Apr 2026 06:41 PM (IST)
21 Apr 2026 06:41 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: अक्षर और अभिषेक के बीच होगी तगड़ी जंग
अक्षर पटेल ने टी20 में अभिषेक शर्मा को अब तक आठ गेंदें डाली हैं, जिसमें दो बार उन्हें आउट किया है। ऐसे में हैरानी नहीं होगी अगर दिल्ली के कप्तान पावरप्ले में खुद गेंदबाजी करने आ जाएं। दूसरी ओर युवा ओपनर अभिषेक ने चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया था।
21 Apr 2026 06:40 PM (IST)
21 Apr 2026 06:40 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स।
21 Apr 2026 06:39 PM (IST)
21 Apr 2026 06:39 PM (IST)SRH vs DC Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण।
Sunrisers hyderabad vs delhi capitals ipl 2026 srh vs dc live score match scorecard hindi commentary blog
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- पेपर लीक में बीजेपी की भूमिका की जांच हो
May 13, 2026 | 03:17 PMभोपाल में झुग्गी शिफ्टिंग पर विवाद, हाईटेंशन लाइन के नीचे बसा दिए परिवार; सुरक्षा और पर्यावरण पर खड़े हुए सवाल
May 13, 2026 | 03:16 PMछत्रपति संभाजीनगर: सलीम अली सरोवर बदहाली की कगार पर, 4 करोड़ का सौंदर्यकरण फेल?
May 13, 2026 | 03:11 PMयवतमाल में पीएम-किसान के 33 हजार लाभार्थियों का ‘फार्मर आईडी’ लंबित; 20 मई तक प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य
May 13, 2026 | 03:09 PMसोलापुर में 2 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुंबई कनेक्शन की जांच तेज
May 13, 2026 | 03:06 PMApara Ekadashi: एकादशी के दिन चावल खाने से क्यों लगता है पाप? जानिए क्या है मान्यता
May 13, 2026 | 03:06 PMनागपुर में प्रदूषण पर सख्ती, बिना शुद्धिकरण नदी में छोड़ा जा रहा गंदा पानी; दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश
May 13, 2026 | 02:55 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














