-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Steve Smith Said Jasprit Bumrah Is The Best Fast Bowler Across All Formats
स्टीव स्मिथ ने की जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ, बताया- सभी फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज
- Written By: मृणाल पाठक
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत जीत चुका है। ऐसे में अब अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले जसप्रीत बुमराह की सराहना की और उन्हें सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया।

स्टीव स्मिथ और जसप्रीत बुमराह (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत जीत चुका है। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं उन्होंने बुमराह को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी, जिसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी कहा जाता है। ऐसे में इस सीरीज के शुरू होने से पहले स्टीव स्मिथ ने जिस तरह से जसप्रीत बुमराह की सराहना की है वह देखकर अब ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया बुमराह के लिए खास तैयारी करने वाला है।
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड को मात देकर भी खुश नहीं कप्तान धनंजय डी सिल्वा! बल्लेबाजी-गेंदबाजी को लेकर कही ये बात
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत चुका है। अगर भारत को लगातार तीसरी टेस्ट श्रृंखला जीतनी है तो ऑस्ट्रेलिया में बुमराह के असाधारण कौशल पर काफी कुछ निर्भर करेगा। स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, चाहे मैं नई गेंद से, थोड़ी पुरानी गेंद से या पुरानी गेंद से उनका सामना करूं। उनके पास सभी तरह का शानदार कौशल है। वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं।”
पैंतीस वर्षीय स्मिथ पिछली कुछ श्रृंखला से ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज कर रहे हैं और उनके भारत के खिलाफ भी ऐसा ही करने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के लिए 109 टेस्ट खेल चुके स्मिथ के इस बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के दौरान 10 हजार टेस्ट रन का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। उन्होंने अब तक 9685 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें- ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप का ‘थीम सॉन्ग’ हुआ रिलीज, स्मृति-जेमिमा का दिखा जलवा- देखें वीडियो
दूसरी ओर बुमराह ने जनवरी 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 37 मैचों में 20.51 की औसत से 164 विकेट लिए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Steve smith said jasprit bumrah is the best fast bowler across all formats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
4 साल की लव स्टोरी का खूनी अंत, ठाणे के महाराजा लॉज में प्रेमी ने की युवती की हत्या, 2 घंटे में गिरफ्तार
Jul 23, 2026 | 08:23 AMAjay Devgn की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 13 दिनों में 133 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब पर नजर
Jul 23, 2026 | 08:21 AMDelhi Metro का बड़ा अपडेट, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज भी 16 प्रमुख स्टेशन बंद, list यहां देखें
Jul 23, 2026 | 08:18 AMतेहरान तेल नहीं बेचेगा तो कोई नहीं बेचेगा… ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी धमकी, दुनिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Jul 23, 2026 | 08:18 AMदतिया उपचुनाव: प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बोले- संविधान को बचाने के लिए हमें जिताएं
Jul 23, 2026 | 08:17 AMइस्तीफा लो-न्याय दो: शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, रात 11 बजे पुलिस ने जबरन खदेड़ा
Jul 23, 2026 | 08:14 AMपाकिस्तान के कराची में HIV का प्रकोप, 6 मासूमों की मौत, 94 बच्चे संक्रमित; दहशत में सिंध प्रांत
Jul 23, 2026 | 08:08 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














