ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप का 'थीम सॉन्ग' हुआ रिलीज, स्मृति-जेमिमा का दिखा जलवा- देखें वीडियो

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी ने थीम सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम 'व्हाटएवर इट टेक्स' है। इस गाने को आईसीसी ने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना के हुक स्टेप दिखाया गया है।
ICC ने महिला टी20 विश्व कप 2024 का थीम सॉन्ग जारी किया
स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज तीन अक्टूबर से होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने थीम सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम 'व्हाटएवर इट टेक्स' है। इस गाने को आईसीसी ने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसमें विमेंस क्रिकेट के आईपॉनिक पलों को दिखाया गया है।

जब से आईसीसी ने इस गाने के लॉन्च किया है तब से यह गाना काफी चेजी से सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। इस गाने को भारत के पहले विमेंस पॉप ग्रुप ने W.i.S.H ने गाया है। वहीं इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर मिकी मैक्लेरी और कंपोजर पार्थ पारेख है। इसे बे म्यूजिक हाउस ने प्रोड्यूस किया गया है।

इस महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के थीम सॉन्ग में जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना के हुक स्टेप दिखाया गया है। यह वो स्टेप है, जो कई बार वह मैदान पर करती दिखाई देती हैं। ये थीम सॉन्ग 1 मिनट 40 सेकंड का है।

जानकारी के लिए बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 10 टीमें भाग लेने वाली हैं। यह टूर्नामेंट UAE में 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाना है। 18 दिनों में 23 मुकाबले आयोजित होने वाले हैं। भारत ग्रुप ए में 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ है। जबकि इसी ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी है। वहीं बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड ग्रुप बी में है।

बता दें कि भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में करेगी। टीम फिर इसी मैदान पर 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। पाकिस्तान अपना पहला मैच 3 अक्टूबर को ही श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com