SA vs NZ Semi-Final Highlights: डेविड मिलर का शतक हुआ बेकार, न्यूजीलैंड ने 50 रनों जीता मुकाबला

SA vs NZ Live Score Champions Trophy 2025 Semi-Final: दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मैच से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें और पेज को रिफ्रेश करते रहें...
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल लाइव स्कोर
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल

South Africa vs New zeland Live Score, Champions Trophy 2025 Semi-Final 2: दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना भारत से होगा।

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में छह विकेट पर 362 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने 108 जबकि केन विलियमसन ने 102 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि कागिसो रबादा ने दो विकेट चटकाए।

साउथ अफ्रीका की टीम ने 312 रन बनाए। जिसमें साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 100 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवूमा ने 56 रनों की पारी खेली। वहीं उनके साथ रासी वान डर डुसेन ने 69 रनों की पारी खेली। वहीं एडन मारक्रम ने 31 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सेंटनर ने 3 विकेट, ग्लेन फिलिप्स ने 2 विकेट चटकाए।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: साउथ अफ्रीका को अभी जीत के लिए करना होगा और इंतजार

दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC इवेंट में जीत के लिए अभी और इंतजार करना होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने काफी बेहतरीन तरीके से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और एक ऐसे स्कोर तक पहुंचे थे जहां से दक्षिण अफ्रीका को मुश्किलें होनी ही थी। शुरुआत में काफी धीमी बल्लेबाजी भी दक्षिण अफ्रीका के लिए परेशानी लेकर आई। मिचेल सैंटनर के बीच के ओवरों में किए गए स्पेल ने मैच को पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की पकड़ से निकाल दिया था।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: डेविड मिलर का शतक बेकार

डेविड मिलर का शतक बेकार चला गया। डेविड मिलर के चलते साउथ अफ्रीका मात्र 50 रनों से हारी। 67 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं हो सका।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना भारत से होगा।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: कगिसो रबाडा हुए आउट

साउथ अफ्रीका को नौवां झटका लगा है। कगिसो रबाडा 16 रन बनाकर आउट हो गए। 256 रनों पर 9वां विकेट गिरा। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत है।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: साउथ अफ्रीका को लगा 8वां झटका

केशव महाराज 1 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड फिर से दुबई वापस जाने की तैयारी करने लगी है। 218 के स्कोर पर 8वां विकेट गिरा। यहां से साउथ अफ्रीका के लिए जीतना असंभव है।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: मार्को यानसेन भी चलते बने

साउथ अफ्रीका अब 50 ओवर खेल पाती है या नहीं, देखना होगा। 213 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिया। अब न्यूजीलैंड फाइनल में जाते दिख रही है। मार्को यानसेन 3 रन बनाकर आउट हुए।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: मारक्रम भी हुए आउट

साउथ अफ्रीका का अब जीतने का चांस खत्म होते जा रहा है। टीम ने पांच विकेट गंवा दिया है। 189 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: दो ओवर मे लगा दो बड़ा झटका

साउथ अफ्रीका की उम्मीदें अब धूमिल होती दिख रही है। पिछले दो ओवर में दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं। पहले रासी वान डर डुसेन और उसके बाद हेनरिक क्लासेन आउट हो गए। साउथ अफ्रीका इस समय 167 रन पर है और चार विकेट गंवा दिया है।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: बवूमा के रूप में अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

साउथ अफ्रीका को बवूमा के रूप में दूसरा झटका लग गया है। बवूमा 56 रन बनाकर आउट हुए। 125 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। अब यहां से देखना होगा कि साउथ अफ्रीका कैसार प्रदर्शन करती है।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: बवूमा और रासी टिके

साउथ अफ्रीका का पारी अब संभल गई है। साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। बवूमा 40 और रासी 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी साउथ अफ्रीका लक्ष्य से 273 रन पीछे है।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका

रियान रिकलटन के रूप में साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। रियान रिकलटन 17 रन बनाकर आउट हो गए है। 20 के स्कोर पर अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। मैट हेनरी ने रिकलटन को चलता किया।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: साउथ अफ्रीका की पारी शुरू

साउथ अफ्रीका की टीम 363 रनों का पीछा करने के लिए मैदान पर उतर गए है। अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज रिकलटन और बवुमा क्रीज पर आ गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी गेंदबाजी की शुरुआत की है।

चैंपियंस ट्रॉफी में एक पारी में कई व्यक्तिगत शतक

  • 2 - वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली (भारत) बनाम इंग्लैंड, कोलंबो आरपीएस, 2002
  • 2 - क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2006
  • 2 - रिकी पोंटिंग और शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, सेंचुरियन, 2009 सेमीफाइनल
  • 2 - शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह (बांग्लादेश) बनाम न्यूजीलैंड, कार्डिफ, 2017
  • 2 - विल यंग और टॉम लैथम (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, कराची, 2025
  • 2 - रचिन रवींद्र और केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, लाहौर, 2025 सेमीफाइनल

ICC वनडे टूर्नामेंट नॉकआउट में सर्वोच्च स्कोर

  • 397/4 - IND vs NZ, मुंबई WS, CWC 2023 SF
  • 393/6 - NZ vs WI, वेलिंगटन, CWC 2015 QF
  • 362/6 - NZ vs SA, लाहौर, CT 2025 SF
  • 359/2 - AUS vs IND, जोहान्सबर्ग, CWC 2003 फाइनल
  • 338/4 - PAK vs IND, द ओवल, CT 2017 फाइनल

चैंपियंस ट्रॉफी में पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर

  • 362/6 - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, लाहौर, 2025 सेमीफाइनल
  • 351/8 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, 2025 (हार)
  • 347/4 - न्यूजीलैंड बनाम अमेरिका, द ओवल, 2017
  • 338/4 - पाकिस्तान बनाम भारत, द ओवल, 2017 फाइनल
  • 331/7 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कार्डिफ, 2013

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: 50 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बनाए 362 रन

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने बोर्ड पर 362 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेली। रचिन रविंद्र ने 108 रन बनाए। वहीं विलियमसन ने 102 रन बनाए। उसके अलावा डेरिल मिचेल ने 49, विल यंग ने 21, ग्लेन फिलिप्स ने 49 और ब्रेसवेल ने 16 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए एनगिडी ने 3 और रबाडा ने 2 विकेट चटकाए।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: डेरिल मिचेल हुए आउट

न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा। डेरिल मिचेल ने 49 रन बनाकर आउट हुए। 314 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: न्यूजीलैंड ने 300 रनों का आंकड़ा पार किया

न्यूजीलैंड ने 46वें ओवर में 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। अब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने मे जुट गए है। लगातार बाउंड्री में डील हो रही है। मार्को यानसेन को फिलिप्स ने चार गेंदों पर चार चौके मारे।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: टॉम लाथम के रूप में लगा चौथा झटका

कगिसो रबाडा ने लाथम को आउट करके चौथी सफलता दिलाई है। न्यूजीलैंड का यह विकेट 257 के स्कोर पर गिरा। 41.1 गेंद पर न्यूजीलैंड 257 रन।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: शतक के बाद केन विलियमसन हुए आउट

केन विलियमसन शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए हैं। विलियमसन ने 102 रन बनाए। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट 251 के स्कोर पर गिरा। ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद को स्कूप करने का प्रयास था, लेकिन इस बार गेंद शॉर्ट फ़ाइन के फ़ील्डर के पास गई। विलियमसन की शतकीय पारी का समापन हुआ।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: केन विलियमसन ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के स्टार बैटर केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने 250 रन भी पूरे किए। 40वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 250 रन पूरा किया। यह शतक केन विलियमसन का वनडे क्रिकेट में 15वां शतक है।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: रचिन रविंद्र हुए आउट

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका 212 के स्कोर पर लगा। रचिन रविंद्र 108 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड इस समय बेहतर स्थिति में है। अब देखना होगा कि यहां से न्यूजीलैंड की टीम कितना स्कोर बनाने में कामयाब होती है।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: रचिन रविंद का शतक

चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में रचिन रविंद्र ने दूसरा शतक बनाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 93 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। वो अभी भी विकेट पर मौजूद है। न्यूजीलैंड का स्कोर 31.3 ओवर में 191 रन है। अब दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने को देख रहे हैं।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: विलियमसन और रचिन रविंद्र जमे

विलियमसन और रचिन रविंद्र ने दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादों रनों का साझेदारी कर ली है। इस दौरान विलियमसन ने पचासा बनाया। वहीं रचिन रविंद्र 94 रन बनाकर खेल रहे हैं।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद 87 रन

न्यूजीलैंड ने 15 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए हैं। विलयमसन और रचिन रविंद्र ने पारी को संभाल लिया और फिर से बड़ी स्कोर की तरफ अग्रसर लग रहे हैं। रचिन रविंद्र 41 और विलियमसन 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के लिए एक मात्र विकेट एनगिडी को मिला है।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: अफ्रीका को मिला पहला सफलता

एनगिडी ने विल यंग को आउट करके साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। न्यूजीलैंड का पहला विकेट 48 के स्कोर पर गिरा। विल यंग 21 रन बनाकर आउट हुए।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत

न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 7 ओवर की समाप्ति के बाद 44 रन बनाए हैं। विल यंग 18 और रचिन रविंद्र 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका को इस साझेदारी को तोड़ने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के ओपनर बल्लेबाजी के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं गेंदबाजी की शुरुआत मार्को यानसेन ने की।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: स्टीव स्मिथ ने लिया संन्यास

पहले सेमीफाइनल में हार के साथ ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो गया था। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: जल्द शुरू होगा मुकाबला

नमस्कार, मैं उज्जवल सिन्हा, अब यहां से आपको मैच का आंखों देखा हाल बताऊंगा। दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लाहौर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लाइव अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहे। जो भी टीम आज जीतेगी, वो भारत के खिलाफ खेलेगा।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

South Africa vs New Zealand Live Score, Champions Trophy 2025 Semi-Final 2: रयान रिकेलटन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

South Africa vs New Zealand Live Score, Champions Trophy 2025 Semi-Final 2: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

South Africa vs New Zealand Live Score, Champions Trophy 2025 Semi-Final 2: न्यूजीलैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

2011 और 2015 में न्यूजीलैंड से बदला लेना चाहेगा साउथ अफ्रीका

South Africa vs New Zealand Live Score, Champions Trophy 2025 Semi-Final 2: न्यूजीलैंड ने 2011 और 2015 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दोनों नॉकआउट मैच जीते हैं। दोनों ही टीमें इस आईसीसी ट्रॉफी को जीत चुकी हैं। साउथ अफ्रीका ने 1998 और न्यूजीलैंड ने 2000 में यह खिताब जीता था, तब चैंपियंस ट्रॉफी को आईसीसी नॉकआउट कहा जाता था।

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

South Africa vs New Zealand Live Score, Champions Trophy 2025 Semi-Final 2: जब आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों की बात आती है तो यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहता है। आईसीसी वनडे विश्व कप में नॉकआउट मुकाबलों में ये दोनों टीमें दो बार भिड़ चुकी हैं, जहां पहली बार 2011 के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 49 रनों से हराया था। तो वहीं 2015 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के हाथों रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

लाहौर की पिच का मिजाज

South Africa vs New Zealand Live Score, Champions Trophy 2025 Semi-Final 2: भले ही दक्षिण अफ्रीका को तीन दिन में कराची से दुबई और फिर दुबई से लाहौर आना पड़ा हो, लेकिन वे यहां खेलना पसंद करेंगे। इसकी वजह लाहौर की सपाट पिच है जो बल्लेबाजों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, दक्षिण अफ्रीका की मजबूत और दमदार बल्लेबाजी लाइन अप उन्हें इस पर मजबूत दावेदार बनाती है।

इस प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे बड़ा चेज लाहौर में ही देखने को मिला था जब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 351 रनों के जवाब में 356 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड भी इस बात से खुश होगा कि लाहौर की पिच उनके बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल है। यहां टॉस का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि शाम के बाद ओस पड़ने की उम्मीद रहती है और अगर ओस आती है तो गेंदबाजों का परेशान होना स्वाभाविक है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए राहत भरी खबर

South Africa vs New Zealand Live Score, Champions Trophy 2025 Semi-Final 2: टेम्बा बावुमा और टोनी डी ज़ोरजी दोनों ही बीमारी से उबर चुके हैं। इस कारण वे इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे, लेकिन सेमीफाइनल में उनके चयन के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है। हालांकि डी ज़ोरजी की जगह एडेन मार्करम को मौका दिया जा सकता है।

जीतने वाली टीम का फाइनल में होगा भारत से सामना

South Africa vs New Zealand Live Score, Champions Trophy 2025 Semi-Final 2: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच जीतने वाली टीम रविवार (9 मार्च) को भारत से फाइनल खेलेगी।

SA vs NZ Semi-Final LIVE Score: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड दूसरा सेमीफाइनल

South Africa vs New Zealand Live Score, Champions Trophy 2025 Semi-Final 2: नमस्कार! हमारे लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज हम यहां चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले से जुड़ी सारे अपडेट्स पढ़ने वाले हैं। ऐसे में आप हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें और पेज को रिफ्रेश करते रहें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com