टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन का बड़ा ऐलान, कप्तानी छोड़ने का किया फैसला
न्यूजीलैंड की स्टार ऑल राउंडर सोफी डिवाइन अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगी। यह 34 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि न्यूजीलैंड की वनडे टीम का नेतृत्व करना जारी रखेगी।
- Written By: मृणाल पाठक
सोफी डिवाइन (सौजन्यः एक्स)
क्राइस्टचर्च: महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज तीन अक्टूबर से होने जा रहा है। यह 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसकी मेजबानी यूएई को सौंपी गई गै। इस टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भी तैयारीयों में जुट गई है। ऐसे में अब एक बड़ी खबर सामने आई है, टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने फैसला लिया है कि टी20 विश्व कप के बाद वह न्यूजीलैंड की कप्तानी छोड़ देंगी।
न्यूजीलैंड की स्टार ऑल राउंडर सोफी डिवाइन अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगी। यह 34 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि न्यूजीलैंड की वनडे टीम का नेतृत्व करना जारी रखेगी। डिवाइन ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और तब से वह न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने अभी तक 135 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3268 रन बनाए हैं।
Sophie Devine has decided to step away from T20I captaincy of New Zealand after the Women’s #T20WorldCup 2024. More ➡ https://t.co/BARWs5fkLY pic.twitter.com/QuI8QXmpr2 — T20 World Cup (@T20WorldCup) August 30, 2024
सम्बंधित ख़बरें
खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई
Aaj Ka Rashifal 21 April: वृषभ वालों की होगी बड़ी जीत, कर्क राशि पर आर्थिक संकट? जानें अपनी किस्मत का हाल!
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
अहमदाबाद में तिलक का शतक और अश्वनी के 4 विकेट, GT 100 रन पर हो गई ढेर, मुंबई ने 99 रनों से दर्ज की बड़ी जीत
उन्होंने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 56 मैच में टीम का नेतृत्व किया है। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 25 मैच जीते जबकि 28 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।
डिवाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे दोनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड की कप्तानी करने का सौभाग्य मिलने पर बहुत गर्व है। टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद मेरी जिम्मेदारी कुछ कम हो जाएगी। इससे मैं अपनी भूमिका निभाने और भविष्य के कप्तान तैयार करने पर अधिक ध्यान दे सकती हूं।” यह ऑलराउंडर न्यूजीलैंड की तरफ से सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप में खेलना जारी रखेगी।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे सिनर और स्वियातेक, पूर्व चैंपियन ओसाका और अल्कराज को मिली मात
जानकारी के लिए बता दें कि 34 साल की सोफी डिवाइन फिलहाल पैर की चोट से उबर रही हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से मैदान पर वापसी कर सकती हैं। वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड 10 सितंबर को टीम की घोषणा करने वाली है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
