स्मृति मंधाना ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी बैटर बनी; मिताली राज का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर ली है। ऐसा करने वाले वाली को दूसरी भारतीय बनी। इससे पहले मिताली राज ने यह कारनामा किया था। लेकिन पारियों के मामले में मंधाना ने मिताली राज को भी पीछे छोड़ दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की कार्यवाहक कप्तान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर ली है। ऐसा करने वाले वाली को दूसरी भारतीय बनी। इससे पहले मिताली राज ने यह कारनामा किया था। लेकिन पारियों के मामले में मंधाना ने मिताली राज को भी पीछे छोड़ दिया।
मिताली राज को छोड़ा पीछे
स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को पूर्व महिला बैटर मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 4,000 रन बनाने वाली भारतीय महिला बनकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। मंधाना ने यह उपलब्धि सिर्फ 95 मैचों में हासिल की है। जो मिताली राज से काफी कम है। मिताली राज को यहां तक पहुंचने के लिए 112 मैच लगे थे। तब जाकर उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की थी।
𝗠𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 𝗨𝗻𝗹𝗼𝗰𝗸𝗲𝗱 🔓 4⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs and going strong! 👍 👍 Congratulations, Smriti Mandhana 👏 👏 UPDATES ▶️ https://t.co/bcSIVpiPvQ#TeamIndia | #INDvIRE | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/kI32uFeRX0 — BCCI Women (@BCCIWomen) January 10, 2025
सम्बंधित ख़बरें
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
स्मृति मंधाना भारतीय टीम की स्टार बैटर हैं। वो आएं दिन कुछ ना कुछ रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहती है। मंधाना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से कद बढ़ रहा है। अपने डेब्यू के बाद से ही वह भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप की मजबूत स्तंंभ रही है। उन्होंने अक्सर मुश्किल परिस्थितियों में टीम का मनोबल बढ़ाया है।
सबसे तेज 4000 रन बनाने वाली तीसरी बैटर बनी
मंधाना वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन पहुंचने वाली सबसे तेज महिला क्रिकेटरों में तीसरे स्थान पर है। सबसे तेज 4000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बेलिंडा क्लार्क के नाम है। उन्होंने सिर्फ 86 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। इसके बाद मेग लैनिंग ने 89 पारियों में यह मुकाम हासिल करने में सफल रही थी।
भारतीय टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीता
आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। जिसमें गैबी लुईस ने शानदार 92 रनों की पारी खेली। उसके अलावा ली पॉल ने 59, आर्लीन केली ने 28, क्रिस्टिना कुल्टर रीली ने 15 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए प्रिया मिश्रा ने 2, दीप्ति शर्मा ने 1, सयाली सतघरे ने 1 और तितास साधु ने 1 विकेट चटकाए।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
भारत ने इस लक्ष्य का पीछा 34.3 ओवर में 4 विकेट खोकर कर लिया। भारतीय टीम के लिए प्रतिका रावल ने 89 रन बनाए। उसके अलावा तेजल हसबनिस ने 53, स्मृति मंधाना ने 41 और हरलीन देओल ने 20 रन बनाए। आयरलैंड के लिए एमी मग्वायर ने 3 और फ्रेया सार्जेंट ने 1 विकेट ली।
