स्मृति मंधाना का बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बैटर बनी
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेली जा रही तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मंधाना ने 70 गेंदों पर शतक लगाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेली जा रही तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा किया है। मंधाना ने केवल 70 गेंद पर शतक पूरा करके सबसे तेज शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी।
स्मृति मंधाना को इस सीरीज में कप्तानी सौंपी गई है। नियमित कप्तान हरनमप्रीत कौर की अनुपस्थिति में मंधाना ने सीरीज के पहले दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। इस मुकाबले में मंधाना ने अपना शतक पूरा करने के लिए केवल 70 गेंदों का सामना किया। ओर्ला प्रेंडरगैस्ट की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर कैच थमाने से पहले 80 गेंद पर 135 रन बनाए जिसमें 12 चौके और सात छक्के शामिल हैं। मंधाना ने सबसे तेज शतक लगाने का हरमनप्रीत का पिछला भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा। हरमनप्रीत ने पिछले साल बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों में शतक बनाया था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
स्मृति मंधाना का वनडे क्रिकेट में यह 7वां संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। उन्होंने इस मामले इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स की बराबरी की जिन्होंने 2012 में 70 गेंद पर शतक बनाया था। इस शतक के साथ मंधाना का वनडे क्रिकेट में यह 10वां शतक है। वह वह महिला वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग (15) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13) शीर्ष पर हैं।
मंधाना का वनडे करियर
स्मृति मंधाना दिन ब दिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते जा रही है। आयरलैंड के खिलाफ मंधाना ने 70 गेंदों में सबसे शतक लगाकर सबसे तेज शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बैटर बनी। मंधाना ने 97 वनडे में 4209 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक निकले हैं। वहीं इसके साथ उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका औसत लगभग 46 के आस पास रहा।
