-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shreyas Iyer Poor Performance Continues For India D In Duleep Trophy 2024
दलीप ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो जारी, टीम इंडिया में वापसी की राह हुई और मुश्किल
- Written By: मृणाल पाठक
दबाव में चल रहे श्रेयस अय्यर का खराब प्रदर्शन जारी रहा लेकिन संजू सैमसन सहित शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने भारत बी के खिलाफ दलीप ट्राफी मैच के शुरूआती दिन भारत डी को पांच विकेट पर 306 रन बनाने में मदद की। भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की कोशिश में जुटे अय्यर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए।

श्रेयस अय्यर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अनंतपुर: दलीप ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर भारत डी के कप्तान हैं, लेकिन दलीप ट्रॉफी में लगातार उनका फ्लॉप शो देखने मिल रहा है। उनका यह फॉर्म उनके साथ- साथ उनकी टीम के लिए भी सिर दर्द बन गया है। साथ ही उनके टीम इंडिया के वापसी पर भी ग्रहण लग रहा है। हालांकि अय्यर का खराब प्रदर्शन के बावजूद संजू सैमसन सहित शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने गुरुवार को भारत बी के खिलाफ शुरूआती दिन भारत डी को पांच विकेट पर 306 रन बनाने में मदद की।
भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की कोशिश में जुटे अय्यर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। लेकिन देवदत्त पडीक्कल (50 रन), श्रीकर भरत (52 रन), रिकी भुई (56 रन) और सैमसन (नाबाद 89 रन) के अर्धशतकों से भारत डी ने मजबूत प्रदर्शन किया। स्टंप के समय सैमसन और सारांश जैन (नाबाद 26 रन) क्रीज पर डटे थे।
भारत बी के लिए लेग स्पिनर राहुल चाहर (60 रन देकर तीन विकेट) ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन खिलाड़ियों को आउट किया। मुकेश कुमार (37 रन देकर एक विकेट) और नवदीप सैनी (51 रन देकर एक विकेट) ने एक एक विकेट झटका। भारत बी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पडीक्कल और भरत ने पारी का आगाज करते हुए 105 रन की शतकीय साझेदारी निभायी।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
यह भी पढ़ें- ‘ऐसी पारियां मुझे बनाएंगी मजबूत’, बांग्लादेश के खिलाफ पचासा जड़ने के बाद बोले यशस्वी जायसवाल
सैनी ने पडीक्कल को और मुकेश ने भरत को आउट किया, दोनों के कैच विकेटकीपर एन जगदीशन ने लपके। निशांत सिंधू महज 19 रन बनाकर आउट हुए और कप्तान अय्यर को चाहर ने पवेलियन भेजा जिससे भारत डी का स्कोर चार विकेट पर 175 रन हो गया। भुई ने सैमसन के साथ मिलकर टीम को 200 रन के पार कराया। चाहर ने फिर भुई को आउट कर भारत डी का पांचवां विकेट झटका।
सैमसन ने अच्छा खेलते हुए भारत डी की पारी को आगे बढ़ाया और अभी तक 83 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के जड़े। उन्होंने जैन के साथ मिलकर नाबाद 90 रन की साझेदारी की। अय्यर को यहां फिर निराशा झेलनी पड़ी। वह तब क्रीज पर उतरे जब भारत डी का स्कोर तीन विकेट पर 172 रन था लेकिन मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे। अय्यर ने अभी तक पांच पारियों में महज 104 रन (9, 54, 0, 41, 0) बनाये हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की टीम में नहीं चुने जाने के बाद अय्यर के आस्ट्रेलिया में आगामी श्रृंखला और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किये जाने की उम्मीद काफी कम है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shreyas iyer poor performance continues for india d in duleep trophy 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं’, उद्धव ठाकरे के दौरे पर यवतमाल के पालकमंत्री संजय राठौड़ का पलटवार
Jun 28, 2026 | 09:13 AMगोंदिया में 9,351 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध, कृषि विभाग ने किसानों से की अपील
Jun 28, 2026 | 09:09 AMदाऊद को मारने की कोशिश करने वाला पूर्व गैंगस्टर कुमार पिल्ले 9 साल बाद हांगकांग लौटा, सभी मामलों से हुआ बरी
Jun 28, 2026 | 09:04 AMवेनेजुएला में फिर कांपी धरती! 5.6 की तीव्रता से आया भूकंप, अब तक 1400 से अधिक की मौत
Jun 28, 2026 | 09:03 AMJagannath Rath Yatra: जगन्नाथ मंदिर में क्यों लगाया जाता है, खिचड़ी का भोग? जानिए महाप्रसाद की रसोई के चमत्कार
Jun 28, 2026 | 08:56 AMचंद्रपुर कोल इंडस्ट्री अपडेट: महामाया वॉशरी को मिलेगा क्लोजर नोटिस, मानसून सत्र में पंकजा मुंडे का सख्त रुख
Jun 28, 2026 | 08:55 AMनासिक रिंगरोड के लिए 20 गांवों का 1534 करोड़ रूपय का मुआवजा पैकेज घोषित, जिलाधिकारी की किसानों को अहम सलाह
Jun 28, 2026 | 08:52 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














