-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yashasvi Jaiswal Said Such Innings Make Me Stronger After Hit Half Century Against Bangladesh 1st Test
‘ऐसी पारियां मुझे बनाएंगी मजबूत’, बांग्लादेश के खिलाफ पचासा जड़ने के बाद बोले यशस्वी जायसवाल
- Written By: मृणाल पाठक
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट में भारत की पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई थी, लेकिन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह क्रीज पर डट कर भारत की पारी संभाली वह काबिल-ए-तारीफ रहा। जिसके बाद अब खुद जायसवाल ने अपनी शानदार पारी के बारे में बात की है।

यशस्वी जायसवाल (सौजन्यः एक्स)
चेन्नई: बांग्लादेश के खिलाफ भारत के दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। जहां पहले दिन का खेल भारत की पारी के 339 रन पर खत्म हुआ। भारत की पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई थी, लेकिन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह क्रीज पर डट कर भारत की पारी संभाली वह काबिल-ए-तारीफ रहा। जिसके बाद अब खुद जायसवाल ने अपनी शानदार पारी के बारे में बात की है।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में 56 रन की पारी खेलने के बाद जायसवाल ने कहा कि इस तरह का अनुभव उन्हें मजबूत और भविष्य में सभी परिस्थितियों में खेलने वाला खिलाड़ी बनाएगा। सलामी बल्लेबाज जायसवाल के अर्धशतक और बाएं हाथ के साथी बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ उनकी 62 रन की साझेदारी से भारत ने 10 ओवर के भीतर 34 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद अपनी स्थिति में सुधार किया।
जायसवाल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘इन परिस्थितियों में वहां जाकर खेलना शानदार था। इससे मैं मजबूत बनूंगा और मैं इससे सीखूंगा कि इन सभी परिस्थितियों में कैसे खेलना है और अपनी पारी की योजना कैसे बनानी है।”
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
मुंबई के जलाशयों का जलस्तर लगातार घटा, अच्छी बारिश नहीं हुई तो हो सकती है पानी की कटौती
उद्धव ठाकरे के दौरों पर संजय शिरसाट का तंज: ‘खानापूर्ति और खबरों में बने रहने की कोशिश, अहंकार से डूबी पार्टी’
अयोध्या राम मंदिर में होंगे बड़े बदलाव, SIT जांच में 40 लोगों पर गिरी गाज, पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी घेरे में
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों फेल हो रहे विराट कोहली? जानें लगातार फ्लॉप शो के तीन बड़े कारण
उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करने की कोशिश करता हूं और उसी के हिसाब से अपने खेल में बदलाव करता रहता हूं। अगर शुरुआत में विकेट गिर जाएं तो मैं कैसे बल्लेबाजी कर सकता हूं? जब रन बन रहे हों तो मैं कैसे बल्लेबाजी कर सकता हूं?”
जायसवाल ने माना कि शुरुआती कुछ सत्र में गेंदबाजों को कुछ मदद मिली जिससे भारतीय बल्लेबाजों को सतर्क रुख अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शुरू में गेंद थोड़ी मूव कर रही थी और थोड़ी सीम कर रही थी और कम उछाल था इसलिए हमने अपना समय लिया। लेकिन अगर आप आखिरी सत्र को देखें तो हमने काफी अच्छा स्कोर किया और मुझे लगता है कि हम इस समय अच्छी स्थिति में हैं।”
बाइस वर्षीय जायसवाल ने कहा कि वह और पंत रन बनाने के लिए ढीली गेंदों का इंतजार कर रहे थे क्योंकि उस समय बांग्लादेश के गेंदबाजों का पलड़ा भारी था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी और अगर आप मौसम को देखें तो थोड़े बादल छाए हुए थे लेकिन हम सुरक्षित खेलकर उस दौर से गुजरने की कोशिश कर रहे थे।”
जायसवाल ने कहा कि चार विकेट लेने वाले हसन महमूद अच्छी लाइन पर टिके रहे और वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ पैरों का अच्छा इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने निश्चित रूप से अच्छी गेंदबाजी की लेकिन कई बार उन्होंने ढीली गेंदें भी फेंकी जिन पर हमने रन बनाए। हम बस इस बारे में बात कर रहे थे कि हम अपने पैरों का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।”
इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘हम यह देखने की कोशिश कर रहे थे कि रन बनाने के लिए कोई ढीली गेंद है या नहीं। हम साझेदारी बनाने और जितना हो सके उतना लंबा खेलने की कोशिश कर रहे थे।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Yashasvi jaiswal said such innings make me stronger after hit half century against bangladesh 1st test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
Jun 28, 2026 | 09:32 AMमुंबई के जलाशयों का जलस्तर लगातार घटा, अच्छी बारिश नहीं हुई तो हो सकती है पानी की कटौती
Jun 28, 2026 | 09:31 AMउद्धव ठाकरे के दौरों पर संजय शिरसाट का तंज: ‘खानापूर्ति और खबरों में बने रहने की कोशिश, अहंकार से डूबी पार्टी’
Jun 28, 2026 | 09:23 AMअयोध्या राम मंदिर में होंगे बड़े बदलाव, SIT जांच में 40 लोगों पर गिरी गाज, पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी घेरे में
Jun 28, 2026 | 09:22 AM‘जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं’, उद्धव ठाकरे के दौरे पर यवतमाल के पालकमंत्री संजय राठौड़ का पलटवार
Jun 28, 2026 | 09:13 AMगोंदिया में 9,351 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध, कृषि विभाग ने किसानों से की अपील
Jun 28, 2026 | 09:09 AMदाऊद को मारने की कोशिश करने वाला पूर्व गैंगस्टर कुमार पिल्ले 9 साल बाद हांगकांग लौटा, सभी मामलों से हुआ बरी
Jun 28, 2026 | 09:04 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM










