-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shakib Al Hasan May Not Return Bangladesh Will Go America Or Stay In India
बांग्लादेश वापस नहीं जाएंगे शाकिब अल हसन, भारत में ही बनाएंगे आशियाना?
- Written By: मृणाल पाठक
शाकिब अल हसन पर बांग्लादेश में हत्या का आरोप लगा है। ऐसे में उन्हें अपने देश में गिरफ्तारी का डर और सुरक्षा की भी चिंता सता रही है। शाकिब को अभी तक सुरक्षा का वादा नहीं मिला है, इसलिए वह अपने देश वापस न लौटने पर विचार कर रहे हैं। शाकिब कुछ दिन भारत में रहने के बाद अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस सकते हैं।

शाकिब अल हसन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बांग्लादेश की टीम इस समय भारत दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई, जिसमें भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया। दूसरा टेस्ट कानपुर में हुआ, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का टेस्ट करियर भी खत्म हो गया है। उन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी थी।
दरअसल, शाकिब ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने करियर का आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने देश यानी बांग्लादेश में खेलना चाहते थे, लेकिन उन्हें अभी तक सुरक्षा का वादा नहीं मिला है। ऐसे में कानपुर टेस्ट शाकिब के करियर का आखिरी टेस्ट हो चुका है।
शाकिब नहीं जाएंगे बांग्लादेश!
आपको बता दें कि शाकिब पर बांग्लादेश में हत्या का आरोप लगा है। ऐसे में उन्हें अपने देश में गिरफ्तारी का डर और सुरक्षा की भी चिंता सता रही है। शाकिब को अभी तक सुरक्षा का वादा नहीं मिला है, इसलिए वह अपने देश वापस न लौटने पर विचार कर रहे हैं। शाकिब कुछ दिन भारत में रहकर अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CJP Protest में शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, आंसू गैस के धुएं से आया अस्थमा अटैक
बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
Jammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
संसद में ‘ब्लैक प्रोटेस्ट’! प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का सरकार पर हमला, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
यह भी पढ़ें- बिना खेले चमके कुलदीप यादव, आईसीसी रैंकिंग में मिला फायदा, जानिए कैसे हुआ यह चमत्कार
सुरक्षा का सता रहा डर
हाल ही में बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ है। उस दौरान विरोध प्रदर्शनों के चलते प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भारत में रहने लगी थीं। शाकिब शेख हसीना की अगुआई वाली आवामी लीग से भी जुड़े हैं। वे इसी पार्टी से सांसद भी चुने गए थे। बांग्लादेश में इस पार्टी के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। कानपुर टेस्ट से पहले पत्रकारों से बातचीत में शाकिब ने कहा कि उन्हें घर में खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन हालात के हिसाब से सुरक्षा की जरूरत होगी। उनकी वापसी मुश्किल हो सकती है।
बांग्लादेश के जनता में आक्रोश
इस वाकये के बाद शाकिब का इरादा है कि वे अब बांग्लादेश में नहीं रहेंगे। वे अपने परिवार के साथ अमेरिका जाकर रहेंगे। शाकिब की सुरक्षा की मांग पर बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने कहा था कि शाकिब की दो पहचान हैं। वे क्रिकेटर भी हैं और राजनेता भी। क्रिकेटर शाकिब को पर्याप्त सुरक्षा दी जा सकती है लेकिन लोगों को उनकी राजनीतिक पहचान से दिक्कत है। अगर लोग उनसे नाराज हैं तो सुरक्षा उपलब्ध कराना मुश्किल है।
हत्या का लगा आरोप
तख्तापलट के दौरान ही शाकिब अल हसन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक रुबेल के पिता रफीकुल इस्लाम ने ढाका के अदबोर पुलिस स्टेशन में शाकिब के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रुबेल एक कपड़ा मजदूर था जिसकी मौत एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी।
Shakib al hasan may not return bangladesh will go america or stay in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CJP Protest में शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, आंसू गैस के धुएं से आया अस्थमा अटैक
Jul 22, 2026 | 11:27 AMबीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
Jul 22, 2026 | 11:25 AMJammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
Jul 22, 2026 | 11:19 AMसंसद में ‘ब्लैक प्रोटेस्ट’! प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का सरकार पर हमला, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
Jul 22, 2026 | 11:18 AMकेदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित, प्रशासन ने निर्धारित मार्ग पर यात्रा करने की दी सलाह
Jul 22, 2026 | 11:17 AMउज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने किए दर्शन
Jul 22, 2026 | 11:13 AMUkraine War: यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा एक्शन, रूस से जंग के बीच आर्मी चीफ को हटाया
Jul 22, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM










