T20 World Cup 2026 के लिए जल्द होगी वार्म-अप की शेड्यूल की घोषणा, डंडिया ए और यूएसए के बीच होगी भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम 2-3 फरवरी को मुंबई में जुटेगी। वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल सोमवार को घोषित होगा, भारत 7 फरवरी से यूएसए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
T20 World Cup Warm Up Match Schedule
भारतीय टी20 टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

T20 World Cup Warm Up Match: टी20 वर्ल्ड की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है। अब इस टूर्नामेंट में महज 10-12 दिन बचे हैं। इस टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें कुछ वार्म-अप मुकाबला खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।

मेंस टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल सोमवार को घोषित किया जा सकता है। उम्मीद है कि 26 जनवरी को शाम के बाद इसकी घोषणा हो जाएगी। वार्म-अप मुकाबला में यूएसए की टीम इंडिया ए का सामना करेगी। उम्मीद है कि इंडिया 'ए' दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मुख्य वर्ल्ड कप टीम एक मैच खेलेगी। संभावना है कि मुख्य भारतीय टीम अपना वार्म-अप मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम या फिर मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेगी।

7 फरवरी को शुरू होगा मुकाबला

गत चैंपियन भारत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया एजेंसी को बताया, "वार्म-अप मुकाबलों का फाइनल शेड्यूल सोमवार को आने की पूरी संभावना है। इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं।"

मुंबई में इकट्ठा होंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी

संभावना है कि टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम 2 या 3 फरवरी को मुंबई में इकट्ठा होगी। बीसीसीआई ने पहले ही घोषणा की थी कि तिलक वर्मा पूरी तरह फिट होने और बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में पेट के निचले हिस्से की चोट से रिहैब पूरा करने के बाद टीम में शामिल होंगे।

ग्रुप ए में है भारतीय टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए की टीम भारत के साथ 'ग्रुप ए' में शामिल है। यह टीम 3 और 5 फरवरी को दो वार्म-अप मैच खेलेगी, जिसमें डीवाई पाटिल स्टेडियम इन मुकाबलों की मेजबानी के लिए दावेदार है। भारत और यूएसए के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड और नामीबिया भी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला यूएसए के साथ खेला जाएगा। इसके बाद भारत 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगा। वहीं, यूएसए की टीम 10 फरवरी को पाकिस्तान, 13 फरवरी को नीदरलैंड और 15 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com