- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sarfaraz Khan Dhruv Jurel Yash Dayal Likely To Be Released From Indian Team For Irani Cup
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले रिलीज होंगे सरफराज समेत ये खिलाड़ी, जानें क्या है वजह
- Written By: मृणाल पाठक
ध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल और तेज गेंदबाज यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में 27 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की अंतिम एकादश में नहीं चुने जाने पर ईरानी कप के लिए भारतीय टीम से रिलीज किया जाना लगभग तय है।

सरफराज खान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई में हुआ, जहां भारत ने 280 रन से जीत हासिल कर ली है। अब भारतीय टीम दूसरे टेस्ट के लिए कानपुर पहुंच गई है। दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है। लेकिन अब मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल और तेज गेंदबाज यश दयाल को ईरानी कप के लिए भारतीय टीम से रिलीज करने की संभावना है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक से पांच अक्टूबर तक लखनऊ में रणजी चैम्पियन मुंबई के खिलाफ खेले जाने वाले ईरानी कप के लिए मंगलवार को रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में शेष भारत टीम की घोषणा की। बीसीसीआई से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ध्रुव जुरेल और यश दयाल को शेष भारत टीम में चुना गया है लेकिन ईरानी कप में उनकी भागीदारी कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शामिल नहीं होने पर निर्भर है।”
भारतीय टीम के सूत्रों के मुताबिक इस मैच में अगर ऋषभ पंत चोटिल होते हैं तो लोकेश राहुल उनकी जगह विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में जुरेल को रिलीज करना जोखिम भरा नहीं होगा। सरफराज को अगर भारतीय एकादश में जगह नहीं मिली तो उन्हें भी ईरानी कप के लिए राष्ट्रीय टीम से रिलीज किया जा सकता है। वह अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ ने जीता ईरानी कप का खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट; 62 सीजन में किसका रहा दबदबा
ईरानी कप 2025 में ‘यश-यश’ के बीच तीखी झड़प, गर्माये माहौल को अंपायरों व खिलाड़ियों ने संभाला
ईरानी कप में विदर्भ का 100% रिकॉर्ड, तीन बार जीता रणजी का खिताब; तीनों बार ईरानी कप पर जमाया कब्जा
Irani Cup: विदर्भ ने फिर रचा इतिहास, रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर जीता ईरानी कप का खिताब
यह भी पढ़ें- अश्विन ने बताया द्रविड़ और गंभीर के बीच अंतर, जानिए कोचिंग में कौन है बेस्ट?
बीसीसीआई ने कहा, ‘‘सरफराज खान को दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में बरकरार रखा गया है। वह अगर कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की एकादश का हिस्सा नहीं बनते है तो उन्हें मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।”
सर्जरी से उबरने के बाद हरफनमौला शारदुल ठाकुर इस मुकाबले से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी करेंगे। इस मैच में मुंबई की टीम को श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, शम्स मुलानी और तनुश कोटियान समेत सभी शीर्ष खिलाड़ियों की सेवाएं मिलनी लगभग तय है। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों को बांग्लादेश के लिए छह अक्टूबर से होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए तीन अक्टूबर को गुवाहाटी पहुंचना है।
शेष भारत की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sarfaraz khan dhruv jurel yash dayal likely to be released from indian team for irani cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














