Sara Tendulkar Marriage: सारा तेंदुलकर की जल्द होगी शादी? सचिन और भाभी सानिया ने दिए बड़े संकेत; देखें VIDEO

Sara Tendulkar Birthday Video: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार ने उनकी शादी और लाइफपार्टनर को लेकर बड़े संकेत दिए हैं।
Sara Tendulkar Marriage
सारा तेंदुलकर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने जन्मदिन का शेयर किया वीडियो

  • वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर की शादी की अटकलें तेज

  • 29 साल की सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं

Sara Tendulkar Marriage Rumors: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले महीने 12 तारीख को 29 साल की हो चुकीं सारा ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर की शादी की अटकलें तेज हो गई हैं। वीडियो में तेंदुलकर परिवार सारा को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ जल्द ही एक 'अच्छा जीवनसाथी' मिलने का आशीर्वाद देता नजर आ रहा है, जिससे साफ लग रहा है कि तेंदुलकर परिवार में शहनाई बजने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

भाभी सानिया और सचिन ने दिए शादी के संकेत

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सारा के परिवार वाले उन पर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। इसी बीच अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी और सारा की भाभी सानिया चंडोक ने सारा को बधाई देते हुए कहा कि इसी साल तुम्हें एक अच्छा सा जीवनसाथी मिले। इसके बाद पिता सचिन तेंदुलकर ने भी बेटी को विश करते हुए जो कहा कि उसने सबका ध्यान खींच लिया।

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि आशा करता हूं कि तुम्हें कोई इंटरेस्टिंग सा जीवनसाथी मिले। इतना ही नहीं, सचिन ने मुस्कुराते हुए आगे कहा कि मुझे और ज्यादा नहीं बोलना चाहिए और तुम बस ऐसे ही पॉजिटिविटी फैलाती रहो। सचिन के इस बयान से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सारा की लाइफ में किसी 'इंटरेस्टिंग' शख्स की एंट्री हो चुकी है और परिवार इस बात को अभी मीडिया से छुपा कर रखना चाहता है।

Sara Tendulkar Marriage
Asian Para Games 2026: एशियाई पैरा गेम्स के हीरो से आज मिलेंगे PM मोदी, भारत ने रचा है 114 पदकों का इतिहास

पेरी क्रॉस रोड के लड़के से होगी शादी?

वीडियो में आगे सानिया चंडोक ने मजाकिया अंदाज में सारा तेंदुलकर के होने वाले पति की लोकेशन का भी हिंट दे दिया। सानिया ने कहा कि आशा है इस साल तुम्हें एक ऐसा जीवनसाथी मिले जो पेरी क्रॉस रोड (मुंबई) में रहता हो, जिससे तुम हमेशा हमारे करीब रहो।

वहीं सानिया की मां ने सारा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि 'तुम जल्द ही 2 जुड़वा बच्चों की बुआ बनो', जिसका मतलब है कि अर्जुन और सानिया के घर भी जल्द खुशखबरी आ सकती है।

मां का भावुक आशीर्वाद और भाई का मजेदार रिएक्शन

बता दें कि जहां एक तरफ मां अंजलि तेंदुलकर ने बेटी के लिए दुआ करते हुए कहा कि प्रार्थना करती हूं कि तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों वहीं भाई अर्जुन तेंदुलकर हमेशा की तरह अपने मजाकिया मूड में नजर आए। अर्जुन ने बिल्कुल सीधे शब्दों में कहा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं, बस इतना ही। अर्जुन की यह बात सुनकर वहां मौजूद पूरा परिवार हंसने लगा।

Sara Tendulkar Marriage
कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ दूसरा वनडे मैच? फैंस के लिए आई बुरी खबर, बारिश बिगाड़ेगी खेल का मजा

शुभमन गिल से जुड़ चुका है नाम

29 साल की सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और फिलहाल खुद का बिजनेस संभाल रही हैं। गौरतलब है कि सारा तेंदुलकर का नाम लंबे समय तक भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है,

हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। अब परिवार के इस वीडियो के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि सारा का वो 'इंटरेस्टिंग जीवनसाथी' कौन बनता है और क्या शादी की शहनाइयां इसी साल गूंजेंगी।