Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टेस्ट में रोहित शर्मा की टी20 वाली मानसिकता से हो रहा नुकसान! न्यूजीलैंड से हार के बाद पूर्व दिग्गज ने लगाई लताड़

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर टिप्पणी की है। मांजरेकर का मानना है कि कप्तान रोहित को टी20 वाली नीतियों को टेस्ट में लागू बिलकुल नहीं करना चाहिए।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 27, 2024 | 05:33 PM

रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दो मुकाबले जीतकर कीवी टीम ने सीरीज अपने कब्जे में कर लिया है। जिसकी वजह से टीम इंडिया को काफी नुकसान हुआ है। भारत हमेशा से ही अपने आक्रामक खेल के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन टीम का यह अंदाज ही उन पर भारी पड़ रहा है। जिसकी वजह से अब पूर्व दिग्गज ने कप्तान रोहित को टी20 वाली मानसिकता छोड़ने की सलाह दी है।

दरअसल, टीम इंडिया टेस्ट में भी तेज खेलने की आदत डाल रही है। जिसकी वजह से टीम को कभी फायदा भी होता है, लेकिन इसका टीम को नुकसान भी झेलना पड़ता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने मिली। दूसरा टेस्ट मैच केवल तीन दिन में ही खत्म हो गया। क्योंकि विकेट पेड़ के पत्ते की तरह गिरते चले गए। ऐसे में अब हर कोई टीम के खेलने की शैली पर प्रश्न खड़ा कर रहा है।

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भी इस मुकाबले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी टिप्पणी की है। मांजरेकर का मानना है कि कप्तान रोहित को टी20 वाली नीतियों को टेस्ट में लागू बिलकुल नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

ईशान किशन के फिर गए दिन! पंत पर लटकी तलवार, शमी को लेकर सस्पेंस…यहां देखें भारत की संभावित टीम

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेइंग-11 से बाहर हुए रोहित-विराट, क्या अब इस टूर्नामेंट में दिखेंगे खेलते?

Year Ender 2025: चैंपियंस से लेकर विवाद और नए नेतृत्व तक, क्रिकेट में भारतीय टीम का ऐसा रहा ये साल

विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार दूसरे शतक से चूके विराट कोहली, रोहित शर्मा जीरो पर लौटे पवेलियन

यह भी पढ़ें- PCB ने खराब फॉर्म के बावजूद बाबर आजम को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में रखा बरकरार, ये तीन स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

मीडिया से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा, ‘सरफराज खान को वॉशिंगटन सुंदर से नीचे बल्लेबाजी करने भेजना, ऐसी चीजें काम नहीं करती। रोहित शर्मा को एक चीज से बचने की जरूरत है और वो है टी20 मानसिकता के साथ टेस्ट में खेलना। बाएं और दाएं हाथ के संयोजन को मिलाने की जरूरत नहीं है। रोहित को केवल अपने खिलाड़ियों की क्षमता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।’

दूसरे मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाकर भारत को पहली पारी में 156 रन पर समेट दिया था। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन पर ही ऑलआउट हो गई और 113 रन से हार गई।

जानकारी के लिए बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 8 विकेट से शिकस्त दिया था। उसके बाद पुणे टेस्ट में 113 रन से मात देकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत को इस सीरीज में मिली हार का खामियाजा WTC के पॉइंट्स टेबल में भुगतना पड़ा है।

Sanjay manjrekar comment on rohit sharma playing style in test like t20 india vs new zealand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2024 | 05:33 PM

Topics:  

  • Rohit Sharma
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.