लिंग परिवर्तन कर आर्यन से अनाया बना पूर्व भारतीय कोच का बेटा, वीडियो में देखिए लुक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने हाल ही में अपना जेंडर चेंज करवा लिया है। आर्यन लड़के से लड़की बनकर खुद का नाम अनाया रख लिया है। उन्होंने दवा और सर्जरी से अपने शरीर में बदलाव किया है।
संजय बांगर के बेटे आर्यन बने अनाया बांगर, हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो वायरल
आर्यन से अनाया बना पूर्व कोच का बेटा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: मेडिकल साइंस इस समय काफी आगे बढ़ गया है। इसकी वजह से आज के समय में हर कुछ मुमकिन नजर आने लगा है। जैसे मौजूदा दौर में लिंग परिवर्तन करना आम बात है। कई लोग अपनी इच्छा अनुसार खुद को लड़का या लड़की में बदल लेते हैं। हालांकि इसका ट्रेंड ज्यादातर विदेशों में देखने मिलता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है। यह खबर भारत के पूर्व बॉलिंग कोच के बेटे से जुड़ी है, जो लिंग परिवर्तन करवाकर लड़की बन गया है।

दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने हाल ही में अपना जेंडर चेंज करवा लिया है। आर्यन लड़के से लड़की बन गए हैं। उन्होंने दवा और सर्जरी से अपने शरीर में बदलाव किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। जहां उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपना नाम आर्यन से बदलकर अनाया रख लिया। साथ ही उन्होंने खुद का लुक भी दिखाया है।

आर्यन से खुद को बनाया अनाया

आर्यन खुद को अनाया बनाकर काफी खुश हैं। खुद का वीडियो शेयर कर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि क्रिकेट खेलने के अपने सपने को हासिल करने के लिए मैंने बहुत त्याग किया। लेकिन इस खेल से परे मेरी अपनी खोज की यात्रा भी है। यह यात्रा मेरे लिए आसान नहीं थी, लेकिन मेरे लिए हासिल की गई जीत किसी भी चीज से ज्यादा अहम है।

क्रिकेटर बनना चाहती हैं अनाया

आर्यन को अनाया बने लगभग 10 महीने हो चुके हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करती हैं। वह खुद को अनाया में बदलकर काफी खुश हैं। वह एक क्रिकेटर बनना चाहती हैं, लेकिन उनका दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि आईसीसी ट्रांसजेंडर महिलाओं तो महिला क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति देना अनुचित मानता है।

मैनचेस्टर में रहती हैं अनाया

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल अनाया मैनचेस्टर में रह रही हैं, जहां वह देश के एक क्लब के लिए क्रिकेट खेल रही हैं। हालांकि इसकी जानकारी नहीं है कि वह किस क्लब के लिए खेलती हैं, लेकिन हाल ही में इंस्टाग्राम रील में देखा गया कि उन्होंने एक मैच में 145 रन बनाए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com