Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सैम कोंस्टास ने डेब्यू मुकाबले में जड़ा अर्धशतक, ऐसा करने वाले 21वीं सेंचुरी में ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बने

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में सैम कोंस्टास ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इससे पहले सैम कोंस्टास ने डेब्यू करते हुए 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे युवा खिलाड़ी बने। 

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 26, 2024 | 07:30 AM

सैम कोंस्टास (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क:  ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान अपने टेस्ट करियर में डेब्यू किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में सैम कोंस्टास ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इससे पहले सैम कोंस्टास ने डेब्यू करते हुए 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे युवा खिलाड़ी बने।

सैम कोंस्टास ने अपने डेब्यू पारी में महज 52 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वो सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने  का रिकॉर्ड पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडेम गिलक्रस्ट के नाम है। उन्होंने 46 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए सैम कोंस्टास अर्धशतक बनाने वाले दूसरे युवा खिलाड़ी भी बन गए। सैम कोंस्टास से पहले यह रिकॉर्ड इयान क्रेग के नाम था। इयान क्रेग ने 1953 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने 17 साल 240 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब सैम कोंस्टास ने 19 साल 85 दिन में यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

70 साल बाद एमसीजी में सबसे युवा खिलाड़ी का डेब्यू

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड इयान क्रेग के नाम हैं। क्रेग ने 1953 में एमसीजी पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था, तब वह 17 वर्ष 239 दिन के थे। आज सैम कोंस्टास ने भी 70 साल इसी मैदान में अपना डेब्यू किया है। ऐसा करने वाले वो 70 साल बाद पहले खिलाड़ी बने हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • एडेम गिलक्रिस्ट-46
  • एश्टन एगर-50
  • सैम कोंस्टास- 52

टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

  • 17 वर्ष 240 वर्ष इयान क्रेग बनाम दक्षिण अफ्रीका मेलबर्न 1953
  • 19 वर्ष 85 वर्ष सैम कोंस्टास बनाम भारत मेलबर्न 2024
  • 19 वर्ष 121 वर्ष नील हार्वे बनाम भारत मेलबर्न 1948
  • 19 वर्ष 150 वर्ष आर्ची जैक्सन बनाम इंग्लैंड एडिलेड 1929

खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

  • 17 वर्ष 239 वर्ष इयान क्रेग बनाम दक्षिण अफ्रीका मेलबर्न 1953
  • 18 वर्ष 193 वर्ष पैट कमिंस बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2011
  • 18 वर्ष 232 वर्ष टॉम गैरेट बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 1877
  • 19 वर्ष 85 वर्ष सैम कोंस्टास बनाम भारत मेलबर्न 2024
  • 19 वर्ष 96 क्लेम हिल बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स 1896

Sam konstas scored half century in his debut match breaks many records

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2024 | 07:27 AM

Topics:  

  • Border-Gavaskar Trophy
  • India vs Australia

सम्बंधित ख़बरें

1

अभिषेक शर्मा को इरफान पठान की नसीहत! कहा- अपना बैटिंग स्टाइल में करो बदलाव नहीं तो…

2

‘अगर मुझे मौका मिला तो…’, अभिषेक शर्मा ने दुनिया को बताया उनका बचपन का सपना, POTS बनकर खोला राज

3

ऑस्ट्रेलिया सीरीज खत्म, जानिए किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन? कौन सा गेंदबाज रहा टॉप

4

IND vs AUS: ब्रिसबेन में बारिश से रद्द हुआ आखिरी टी20, भारत ने सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.