Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा नहीं जाएंगे इंग्लैंड, दौरे से पहले लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रोहित ने संन्यास का फैसला इंग्लैंड दौरे से पहले लिया है। रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट 26 दिंसम्बर को खेला था।
- Written By: अक्षय साहू
रोहित शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रोहित ने संन्यास का फैसला इंग्लैंड दौरे से पहले लिया है। रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट 26 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
Team India skipper Rohit Sharma announces retirement from Test Cricket. “…It’s been an absolute honour to represent my country in whites. Thank you for all the love and support over the years. I will continue to represent India in the ODI format.” (Pic: Rohit… pic.twitter.com/06HcwAOL0i — ANI (@ANI) May 7, 2025
भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इससे अब सबसे लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर चल रहीं अटकलों पर ब्रेक लग गया है। रोहित टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, उन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला ऐसे समय पर लिया जब भारतीय टीम अगले महीने 5 टेस्ट खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
नया कप्तान के साथ इंग्लैंड जाएगी टीम इंडिया
रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान ऐसे समय में किया है जब जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का घोषणा होनी है। रोहित के इस ऐलान के बाद यह साफ हो गया है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। इस दौड़ में अब जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरा बना वजह
रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट क्रिकेट संन्यास लेने के पीछे उनके आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन को माना जा रहा है। रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पहली बार क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इसके बाद रोहित को लगातार टेस्ट में उनके खराब प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।
टी-20 से पहले ही ले चुके हैं संन्यास
रोहित ने 2024 में टी20 विश्व कप जीतकर भारत के आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल लंबे इंतजार को खत्म किया था। भारत ने 2024 में टी20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद रोहित ने अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के साथ टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
