-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Take Revenge In T20 World Cup With Australia After Loss Of 2023 World Cup
इन्होंने पूरे देश का 19 नवंबर खराब किया, रोहित ने ऐसे किया हिसाब बराबर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा और पूरी टीम के साथ देश को वनडे वर्ल्ड कप की हार काफी चुभी थी। इस हार के बाद रोहित शर्मा और टीम में काफी गुस्सा था। जिसके बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 में हराकर बाहर किया।

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है। रोहित शर्मा ने बताया कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद जो गुस्सा था, उसी गुस्से का इस्तेमाल भारतीय टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें हराने के लिए किया। भारतीय टीम कभी वनडे वर्ल्ड कप का हार भूली नहीं थी।
रोहित ने कहा कि 19 नवंबर 2023 का दिन जब भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था, पूरे देश के लिए बहुत दर्दनाक था। भारतीय टीम इसे भूली नहीं थी और टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराने का मकसद साफ था। 2023 में भारत ने वर्ल्ड कप के सभी मैच जीते थे और शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल अहमदाबाद में हुआ लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। रोहित ने कहा कि उस हार ने टीम को बहुत दुख और गुस्सा दिया।
वनडे वर्ल्ड कप हार के बाद टीम का था गुस्सा
रोहित ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि गुस्सा हमेशा से था। यह मेरे दिमाग में था। उन्होंने हमारा 19 नवंबर खराब कर दिया, हमारा नहीं पूरे देश का। हमें उनके लिए कुछ बचाकर रखना चाहिए। हमें उन्हें एक अच्छा तोहफा भी देना चाहिए। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने सुपर-8 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस मैच में रोहित ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 41 गेंदों में 92 रन बनाए और भारत ने 24 रन से जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
बल्लेबाजी के दौरान ध्यान पर सिर्फ खेल पर
जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि ऐसे विचार मन में जरूर आते हैं। जब आपको कोई पुरानी बात चुभती है, तो वो कहीं न कहीं दिमाग में रहती है। लेकिन जब आप मैदान में उतरते हैं और बल्लेबाज़ी कर रहे होते हैं, तब फोकस सिर्फ खेल पर होता है। उस पल को जीने पर होता है। हां, ड्रेसिंग रूम में हम आपस में इन बातों का ज़िक्र करते हैं। मजाक-मजाक में कहते हैं कि चलो इनको टूर्नामेंट से बाहर कर दें, मज़ा आएगा! यह एक तरह का जोश और टीम भावना का हिस्सा होता है, जो हम सभी को एक साथ जोड़ता है।
यशस्वी जायसवाल के निशाने पर गावस्कर का रिकॉर्ड, 97 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास
टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता
रोहित की कप्तानी में भारत ने बारबाडोस में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट जीता और ICC खिताब के लिए 11 साल का लंबा इंतजार खत्म किया। जीत के बाद विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के साथ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह 2027 के वनडे विश्व कप में अपने अंतिम मैच की तैयारी कर रहे हैं।
Rohit sharma take revenge in t20 world cup with australia after loss of 2023 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Jul 26, 2026 | 05:11 PMUPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 26, 2026 | 05:10 PMVEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Jul 26, 2026 | 05:10 PMYavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Jul 26, 2026 | 05:08 PMExplainer: एक प्रधान के जाने से क्या बदल जाएगी पूरी शिक्षा व्यवस्था? प्रदर्शन सफल, लेकिन कहां फेल हो गई CJP!
Jul 26, 2026 | 05:08 PMछात्र आंदोलन खत्म, अब RAF के लाठीचार्ज पर होगी पड़ताल! CRPF ने शुरू किया पोस्ट-ऑपरेशन रिव्यू
Jul 26, 2026 | 05:05 PM4 महीने मौन रहेंगे चंपत राय, राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद बड़ा फैसला; देवशयनी एकादशी से लिया मौन व्रत
Jul 26, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














