IND vs NZ: राजकोट में रोहित शर्मा की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, 2 छक्के लगाते ही रचेंगे इतिहास

Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा 2 छक्का लगाकर एक बड़ा इतिहास अपने नाम कर सकते हैं। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
Rohit Sharma Needs 2 Sixes To Break Shahid Afridi's Record
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma Needs 2 Sixes To Break Shahid Afridi's Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। राजकोट में रोहित के पास शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

रोहित शर्मा अगर राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 2 छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे। रोहित शर्मा के नाम वनडे, टी20 और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। ऐसे में रोहित के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 1996 से 2015 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 वनडे खेले और 50 छक्के लगाए, जबकि रोहित शर्मा ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 32 वनडे में 49 छक्के लगाए हैं। रोहित ने क्रिस गेल को पहले ही पीछे छोड़ दिया है। गेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 मैचों में 45 छक्के लगाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

खिलाड़ी का नाम देश मैच रन छक्के
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 38 1078 50
रोहित शर्मा भारत 32 1099 49
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 30 1026 45
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 47 1519 41
जोस बटलर इंग्लैंड 28 832 29
फखर जमान पाकिस्तान 20 1077 28
एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 43 1246 28
इयोन मोर्गन इंग्लैंड 23 689 27
सचिन तेंदुलकर भारत 42 1750 26
अब्दुल रज्जाक पाकिस्तान 41 883 25
विराट कोहली भारत 34 1750 25

38 रन बनाते ही जैक कैलिस को छोड़ेंगे पीछे

दूसरे वनडे में, रोहित के पास जैक कैलिस के 11,579 रनों के आंकड़े को पार करके वनडे में 8वें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का भी मौका होगा। कैलिस ने 1996 से 2014 तक कुल 328 वनडे खेले और कुल 11,579 रन बनाए, जबकि रोहित ने जून 2007 में बेलफ़ास्ट में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए अब तक खेले गए 280 वनडे में 11,542 रन बनाए हैं। उन्हें कैलिस के आंकड़े को पार करने के लिए 38 और रनों की ज़रूरत है।

सचिन के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (18426) के नाम है, और उनके बाद विराट कोहली (14650), कुमार संगकारा (14234), रिकी पोंटिंग (13704), महेला जयवर्धने (13430), महेला जयवर्धने (12650), इंजमाम-उल-हक (11739) और कैलिस (11579) हैं।

वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्थान खिलाड़ी देश मैच रन सर्वोच्च स्कोर शतक/अर्धशतक
1 सचिन तेंदुलकर भारत 463 18,463 200* 49/96
2 विराट कोहली भारत 309 14,650 183 53/77
3 कुमार संगकारा श्रीलंका 404 14,234 169 25/93
4 रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 375 13,704 164 30/82
5 सनथ जयसूर्या श्रीलंका 445 13,430 189 28/68
6 महेला जयवर्धने श्रीलंका 448 12,650 144 19/77
7 इंजमाम-उल-हक पाकिस्तान 378 11,739 137* 10/83
8 जैक कैलिस दक्षिण अफ्रीका 328 11,579 139 17/86
9 रोहित शर्मा भारत 280 11,542 264 33/61
10 सौरव गांगुली भारत 311 11,363 183 22/72
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com