विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा को देखकर गूंजा पूरा वानखेड़े स्टेडियम, मुंबईचा राजा के शोर ने पकड़ा जोर
वानखेड़े स्टेडियम का 50वां सालगिरह मनाया जा रहा है। 50वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम 12 जनवरी से शुरू हुआ था और आज 19 जनवरी को इस समारोह का समापन होना है। जिसमें मुंबई के बड़े खिलाड़ी उपस्थित रहे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: वानखेड़े स्टेडियम का 50वां सालगिरह मनाया जा रहा है। 50वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम 12 जनवरी से शुरू हुआ था और आज 19 जनवरी को इस समारोह का समापन होना है। जिसमें मुंबई के बड़े खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम पहुंच चुके हैं। रोहित शर्मा नीले रंग की कोट में वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।
यह प्रतिष्ठित स्टेडियम अपने उद्घाटन के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इसका निर्माण 1974 में राजनेता और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एस. के. वानखेड़े के नेतृत्व में शुरू हुआ था। यह सिर्फ़ 13 महीनों में बनकर तैयार हो गया और भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 1975 की सीरीज़ के आखिरी द्विपक्षीय टेस्ट की मेज़बानी करने के लिए समय पर खोला गया। इस कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व भारतीय और मुंबई क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है। रोहित शर्मा को जब स्टेज पर बुलाया गया, तब अलग ही शोर सुनने को मिला।
The roar for World Cup winning captain Rohit Sharma when Jatin Sapru called out his name 😍🔥🔥#Wankhede50 pic.twitter.com/84XK53rnEc — Vinesh Prabhu (@vlp1994) January 19, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Ravi Shastri के नाम स्टैंड, तो डायना एडुल्जी और सरदेसाई के नाम पर वानखेड़े में गेट, CM फडणवीस ने किया अनावरण
India vs England: वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, क्या ‘किंगमेकर’ बनेगा यह मुकाबला?
अभिषेक शर्मा सेमीफाइनल से बाहर…टीम इंडिया लेगी कड़े फैसले, इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
‘अहमदाबाद नहीं मुंबई में कराओ WC का फाइनल…’, कांग्रेस नेता का PM के लिए विवादित बयान, कहा- मोदी जी अनलकी हैं
रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम की साज-सजावट देखकर खुशी व्यक्त किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही रोहित शर्मा ने अधिकांश समय बिताया है। रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत भी इसी मैदान से की थी। रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि सभी को नमस्कार। इस महीने की 19 जनवरी को वानखेड़े अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा।
रोहित शर्मा का खास मैसेज
उन्होंने आगे कहा कि यह सभी मुंबई वासियों के लिए बहुत ही गर्व का पल है। खासकर जो इतने सालों से मुंबई क्रिकेट से जुड़े हैं। व्यक्तिगत रूप से मेरा इस मैदान के साथ मेरा बहुत ही खास रिश्ता है। बहुत सारी यादें हैं। मैंने इसी मैदान पर अपने क्रिकेट करियर का शुरुआत किया था और तब से लेकर अब तक यह एक शानदार यात्रा रही है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में वानखेड़े को बढ़ते देखना शानदार रहा। जब मैंने पहली बार खेला था, तो पुराने स्टेडियम का अपना अलग ही आकर्षण था। हालांकि अब इस स्टेडियम से भारतीय क्रिकेट की कई यादें जुड़ी हुई है। मुंबई इंडियंस के साथ मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अलग-अलग आयु वर्ग से जुड़ी यादें हैं। इसलिए मैं आने वाले सालों के लिए सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उम्मीद है कि हम इस जगह पर और भी यादें बना पाएंगे।
रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब भी दिया। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा 23 से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलेते दिखाई देंगे।
