Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs AUS: रोहित शर्मा को मिला 4 गेंदों में 2 जीवनदान, फिर भी नहीं उठा सके फायदा; देखें VIDEO

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा को शुरू में ही दो जीवनदान मिला लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सके।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 04, 2025 | 07:52 PM

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा को शुरू में ही दो जीवनदान मिला लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सके। महज चार गेंदों के अंदर ही रोहित शर्मा को दो बार जीवनदान मिला। रोहित शर्मा का दो कैच छूटा। पहला कैच कूपर कॉनली और उसके बाद मार्नस लाबुशेन ने छोड़ा। हालांकि लाबुशेन का कैच काफी कठिन है।

रोहित का कैच पहली बार दूसरी ओवर के तीसरी गेंद पर छूटा। यह ओवर नाथन एलिस डाल रहे थे। रोहित ने कट किया और गेंद कूपर कॉनली के पास चली गई। कूपर प्वाइंट पर खड़े थे लेकिन वो कैच लेने में सफल नहीं रहे। रोहित इस समय 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

Rohit Sharma has been put down twice in just 3 overs. #INDVsAUS pic.twitter.com/U8GM8q7Qyv — AI_SportsTalk (@DilPrabhat88) March 4, 2025

दूसरा मौका तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आया। तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस ने गेंद को ऑफ के बाहर फुल और वाइड फेंका और रोहित ने कवर्स के ऊपर से ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची चली गई। लबुशेन ने मिड-ऑफ से गेंद को पकड़ने के लिए पूरी ताकत लगाई, लेकिन समय रहते कैच नहीं पकड़ पाए। लाबुशेन यह काफी अच्छा प्रयास किया। अगर यह कैच पकड़ा जाता तो वह कैच ऑफ द टूर्नामेंट होता।

रोहित शर्मा को आउट करके दिलाई बड़ी सफलता

कॉनली का दिन अब तक बहुत खराब चल रहा था। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने इस मैच के लिए चोटिल मैथ्यू शॉर्ट की जगह ली थी। पहली पारी में वह मोहम्मद शमी के खिलाफ आधा दर्जन गेंदें खेलने और चूकने के बाद नौ गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने इसकी भारपाई कर दी। रोहित शर्मा को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कूपर कॉनली ने लिया रोहित शर्मा का विकेट

रोहित शर्मा को पगबाधा आउट करके सफलता दिलाई। रोहित का जो कैच छोड़ा था उसकी भारपाई कर दी। रोहित ने कूपर कॉनली के पांचवीं गेंद पर स्वीप लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे पैड पर जा लगी। जिसके बाद रोहित ने डीआरएस लिया लेकिन वो आउट करार दिए गए। रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। उससे पहले शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Rohit sharma got 2 lives in 4 balls but still could not take advantage watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 07:50 PM

Topics:  

  • Champions Trophy
  • Champions Trophy 2025
  • India vs Australia
  • Indian Cricket Team
  • Rohit Sharma

सम्बंधित ख़बरें

1

मुल्लांपुर में युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर को मिला ये सम्मान, ‘सूर्या एंड कंपनी’ को दिया गुरुमंत्र

2

IND vs SA: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सस्पेंस! दूसरे टी20 में कौन अंदर कौन बाहर?

3

सूर्यकुमार यादव होंगे रोहित-विराट के इस क्लब में होंगे शामिल? तोड़ सकते हैं AB डिविलियर्स का रिकॉर्ड

4

यशस्वी जायसवाल ने जताई टीम इंडिया का कप्तान बनने की इच्छा, रोहित-विराट को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.