रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Becomes 6th Cricketer To Play 100 ODIs In India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा आज भारत में अपना 100वां वनडे मैच खेल रहे हैं। भारत में 100वें वनडे मैच में रोहित शर्मा कुछ ज्यादा खास नहीं कर सके। महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
रोहित शर्मा ने भारत में खेले गए 100 वनडे मैचों में कुल 5074 रन बनाए हैं। अब तक भारत में कुल 1206 खिलाड़ियों ने वनडे मैच खेले हैं, लेकिन रोहित दुनिया के सिर्फ छठे क्रिकेटर हैं जिन्होंने भारत में कम से कम 100 वनडे मैच खेले हैं। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
भारत में सबसे ज़्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 1990 से 2011 तक भारत में 164 वनडे मैच खेले हैं। उनके बाद एमएस धोनी हैं, जिन्होंने भारत में 130 वनडे मैच खेले हैं। विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन और युवराज सिंह तीन और क्रिकेटर हैं जिन्होंने भारत में 100 से ज़्यादा वनडे मैच खेले हैं।
| खिलाड़ी | टीम/टीमें | मैच | रन | विकेट |
|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 164 | 6796 | 66 |
| एमएस धोनी | भारत, एशिया | 130 | 4525 | 0 |
| विराट कोहली | भारत | 130 | 6743 | 2 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | भारत | 113 | 3163 | 7 |
| युवराज सिंह | भारत, एशिया | 111 | 3507 | 48 |
| रोहित शर्मा | भारत | 100* | 5074 | 1 |
| राहुल द्रविड़ | भारत | 97 | 3406 | 4 |
| हरभजन सिंह | भारत, एशिया | 97 | 584 | 114 |
| अनिल कुंबले | भारत | 90 | 264 | 126 |
| वीरेंद्र सहवाग | भारत, एशिया | 90 | 3045 | 35 |
होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने से पहले, भारतीय पारी शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फोटो साझा की। इस पोस्ट में लिखा गया था, “बने रहें, क्योंकि @ImRo45 भारत में अपने 100वें वनडे मुकाबले में बल्लेबाज़ी के लिए उतरने वाले हैं। क्या वह इस मौके को खास बना पाएंगे?”
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स का शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रनों का टारगेट
Stay tuned as @ImRo45 will soon turn out to bat in his 100th ODI Match in India. Can he make it special one 🤞🤞#TeamIndia #INDvNZ pic.twitter.com/mn5EdS2SP4 — BCCI (@BCCI) January 18, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ 338 रनों का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके। वो महज 11 के स्कोर पर आउट हो गए। फोक्स ने रोहित शर्मा को आउट करके न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, रोहित का दो गेंद पहले ही कैच छूटा था। लेकिन उसका फायदा वो नहीं उठा सके और मात्र 11 के स्कोर पर चलते बने।