दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को नहीं करेगा रिटेन! सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, फैंस हुए परेशान

इंडियन प्रिमियर लीग में भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आए है। क्रिकेट में वापसी करने के बाद वे हमेशा से ही अपनी शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते है और काफी चर्चा में रहे है।
इंडियन प्रिमियर लीग में भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आए है।
ऋषभ पंत (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: इंडियन प्रिमियर लीग जल्द ही मेगा ऑक्शन की तारीखें सामने आने वाली है। इसके लिए सभी खिलाड़ियों के मन में ये बात होगी कि उन्हें टीम में रिटेन किया जाएगा या रिलीज किया जाएगा। इंडियन प्रिमियर लीग में भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आए है। क्रिकेट में वापसी करने के बाद वे हमेशा से ही अपनी शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते है और काफी चर्चा में रहे है।

इस बीच कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही है कि दिल्ली कैपिटल्स मेगा ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत को रिटेन या रिलीज कर सकती है। इसके बाद जब से शुक्रवार को देर रात को ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे है।

सोशल मीडिया ट्वीट

उनका ये ट्वीट देखकर अब ये आशंका जताई जा रही है कि क्या अब वे आगे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल पाएगे या नहीं। ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, अगर मै ऑक्शन में जाता हूं तो क्या मैं खरीदा जाऊंगा तो कितने में या फिर अनसोल्ड रहूंगा।

फैंस ने किया कमेंट

ऋषभ पंत के इस पोस्ट से ये कयास लगाए जा रहे है कि क्या वे दिल्ली कैपिटल्स छोड़ रहे है। इस दौरान कई फैंस ने उनके इस पोस्ट पर चिंता जाहिर करते हुए कमेंट किया कि रात के वक्त अगर आप ड्रिंक कर रहे है तो फोन को दूर रखे। एक यूजर ने लिखा कि ये लेट नाइट थॉट्स है। कुछ महीने पहले भी ऐसी खबरें चली थी कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को रिलीज कर देगी और कई बड़ी फ्रैंचाइजी उन्हें खरदने को भी तैयार है।

कई फ्रैंचाइजी लगा सकती है बोली

जानकारी के लिए बता दें कि एक्सीडेंट के बाद भी ऋषभ पंत अपने अच्छे फॉर्म मे चल रहे है। ये बात जानते हुए वे किसी भी फ्रैंचाइजी के लिए पहली पसंद है। इन फ्रैंचाइज की लिस्ट में आरसीबी, मुंबई इंडियंस, सीएसके जैसी बड़ी टीमें भी हो सकती है। पंत एक बेहतरीन बल्लेबाज और विकेटकीपर है इसलिए सभी फ्रैंचाइजी उनके लिए अपनी तिजोरी खोल सकते है और बोली लगा सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com