-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rishabh Pant Has Big Impact Need To Keep Him Quiet Said Pat Cummins Border Gavaskar Trophy 2024
ऋषभ पंत से डरे पैट कमिंस! बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बल्ला खामोश रखने के लिए बनाएंगे खास प्लान
- Written By: मृणाल पाठक
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में भारत के लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतने के अभियान में ‘बड़ा प्रभाव' रहे थे और उन्होंने इस साल के अंत में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इस तेजतर्रार विकेटकीपर बल्लेबाज को ‘शांत' रखने की जरूरत पर जोर दिया।

पैट कमिंस और ऋषभ पंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लंबे समय का बाद ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एंट्री ली है। वह बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। उन्होंने इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। भारत की दूसरी पारी में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। अब उनकी यह पारी देखकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी मानों डर गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में भारत के लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतने के अभियान में ‘बड़ा प्रभाव’ रहे थे और उन्होंने इस साल के अंत में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इस तेजतर्रार विकेटकीपर बल्लेबाज को ‘शांत’ रखने की जरूरत पर जोर दिया।
ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 और 2020-21 में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 26 वर्षीय पंत ने दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद टेस्ट क्रिेकेट में शानदार वापसी करते हुए पिछले हफ्ते बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
यह भी पढ़ें- यूट्यूब की पिच पर हिंदी फैंस को क्लीन बोल्ड करेंगे अश्विन, शुरू किया ‘ऐश की बात’ पॉडकास्ट
कमिंस ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, ‘‘वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसका पिछली कुछ श्रृंखलाओं में बहुत बड़ा प्रभाव रहा है और हमें उसे शांत रखने की कोशिश करनी होगी।” रिवर्स और एक हाथ से फ्लिक जैसे अपने गैरपारंपरिक शॉट के लिए पहचाने जाने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली दो टेस्ट श्रृंखला में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पंत ने इस दौरान 12 पारियों में 62.40 के प्रभावशाली औसत से 624 रन बनाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 159 रन रहा। उन्होंने 2021 में गाबा में दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर 32 साल में पहली हार सुनिश्चित की और भारत को 2-1 से श्रृंखला में जीत भी दिलाई।
इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पंत के आक्रामक रवैये की तुलना अपने साथियों ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श से की। कमिंस ने कहा, ‘‘हर टीम में एक या दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। आप जानते हैं, हमारे पास ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि इन खिलाड़ियों के साथ वे आक्रामक होने जा रहे हैं। अगर आप थोड़ा भी चूकते हैं तो वे इसके लिए तैयार रहेंगे।”
ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद से भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने की कोशिश में होगा। पांच मैचों की श्रृंखला 22 नवंबर को पर्थ टेस्ट के साथ शुरू होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rishabh pant has big impact need to keep him quiet said pat cummins border gavaskar trophy 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Surya Birthday: जब ज्योतिका के लिए पिता के सामने डट गए थे सूर्या, प्यार के लिए लड़ी बड़ी लड़ाई
Jul 23, 2026 | 06:15 AMBirthday Horoscope: आज जन्में लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, अचानक से मिलेगा धन, जानें कैसा रहेगा पूरा वर्ष
Jul 23, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में आज कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का मिजाज
Jul 23, 2026 | 05:55 AMअंग्रेज जिन्हें कहते थे भारतीय अशांति का जनक: लोकमान्य तिलक के वे 5 फैसले, जिसने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत
Jul 23, 2026 | 05:35 AMSamsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, 5,000 निट्स डिस्प्ले, Snapdragon चिप और Sleep Apnea फीचर के साथ एंट्री
Jul 23, 2026 | 04:32 AMAaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














