ऋषभ पंत का 'फ्रंट फ्लिप' देख फैंस के उड़े होश, आखिरी लीग मैच में जड़ा IPL 2025 का पहला शतक- देखें VIDEO

27 करोड़ में बिकने वाले ऋषभ पंत इस सीजन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन आरसीबी के खिलाफ शानदार शतक जड़कर उन्होंने कमाल का जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऋषभ पंत का 'फ्रंट फ्लिप' देख फैंस के उड़े होश, आखिरी लीग मैच में जड़ा IPL 2025 का पहला शतक- देखें VIDEO
ऋषभ पंत (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लखनऊ: आईपीएल 2025 में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना इस सीजन का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला। हालांकि, इस मुकाबले में 227 रन बनाने के बावजूद लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, लखनऊ के फैंस को खुशी इस बात की होगी कि इस मैच में ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा और इस सीजन का पहला शतक लगाया।

27 करोड़ में बिकने वाले ऋषभ पंत इस सीजन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, उनकी टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, लेकिन आरसीबी के खिलाफ यह शतक पंत के आत्मविश्वास के लिए काफी अहम रहा। यह उनके जश्न में भी देखने को मिला। हालांकि, इस शतक के बावजूद उनकी टीम यह मैच 6 विकेट से हार गई।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत मंगलवार को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, निकोलस पूरन इस सीजन इस पोजिशन पर बल्लेबाजी करने आ रहे थे। लेकिन आरसीबी के खिलाफ पंत ने इस पोजिशन पर ना केवल बल्लेबाजी करने आए, बल्कि शानदार शतक भी लगाया और नाबाद भी रहे।

इस मुकाबले से पहले ऋषभ पंत का प्रदर्शन पूरे सीजन में फीका रहा था। उन्होंने अब तक सिर्फ 151 रन बनाए थे और उनका फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में था। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी होने के चलते उनकी आलोचना भी खूब हो रही थी। लेकिन, आरसीबी के खिलाफ उन्होंने जोरदार वापसी की। पंत ने 61 गेंदों में नाबाद 118 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 11 चौके शामिल थे।

शतक जड़ने के बाद ऋषभ पंत का अनोखा जश्न भी देखने मिला। ऋषभ पंत ने दूसरे छोर पर निकोलस पूरन को रोका, फिर अपना हेलमेट और ग्लव्स उतारकर एक तरफ रख दिए। फिर उन्होंने 'फ्रंट फ्लिप' करके इस शतक का जश्न मनाया। इसे देखकर पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

मुकाबले की बात करें तो लखनऊ ने 20 ओवर में 227 रन बनाए थे। लेकिन, 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल साल्ट (30) और विराट कोहली (54) ने अच्छी शुरुआत दी। फिर मयंक अग्रवाल (41) और जितेश शर्मा (85) ने कमाल का खेल दिखाते हुए मैच को खत्म किया। अब आरसीबी क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स से 29 मई को भिड़ेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com