- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ricky Ponting Said Virat Kohli Played A Big Role In Changing Cricket
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की विराट कोहली की तारीफ, बोले-क्रिकेट को बदलने में निभाई बड़ी भूमिका
- Written By: मृणाल पाठक
ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने भारत में टेस्ट क्रिकेट में क्रांति लाने में पूर्व कप्तान विराट कोहली की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि देश के बल्लेबाज अब बड़े मंच से नहीं डरते और इसका सबूत विदेशों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी सफलता है।

विराट कोहली और रिकी पोंटिंग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
साउथम्पटन: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के फैंस की दुनियाभर में कोई कमी नहीं है। उनकी तारीफ के पूल हर कोई बांधता रहा है। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने भी कोहली की तारीफ की है। साथ ही पोंटिग में कहा कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाई है।
पोंटिंग ने पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के योगदान की भी सराहना की जिन्होंने जून में भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाने के बाद यह पद छोड़ दिया था। पोंटिंग ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘कोहली की कप्तानी की शुरुआत की बात करें तो उन्होंने क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई और राहुल द्रविड़ ने पिछले चार साल में इसे जारी रखा। कोहली जैसे खिलाड़ी का टीम पर प्रभाव बहुत शानदार होगा और उनके पास स्टार खिलाड़ी हैं।”
भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी। इसके अलावा टीम ने अन्य स्थानों पर भी कुछ यादगार जीत दर्ज की। कोहली ने कप्तानी में अपनी आक्रामकता से सभी को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय टीम विदेशों में भी जीत सकती है और जब वह टीम में नहीं थे तब भी उनका आत्मविश्वास टीम पर हावी रहा।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली बने देश के सबसे धनी सेलिब्रिटी, ₹3,542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, धोनी, शाहरुख और सचिन छूटे पीछे
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
यह भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक के एथलीट्स से मिले पीएम मोदी, जमकर हुआ मस्ती-मजाक- देखें वीडियो
ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 में पिछली टेस्ट श्रृंखला के दौरान कोहली अपनी बेटी वामिका के जन्म के कारण पहले मैच के बाद भारत रवाना हो गए थे। लेकिन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने चोट और मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से जूझते हुए श्रृंखला में 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की।
बता दें कि विराट कोहली अब बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतरेंगे। कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 6 मैचों की 9 पारियों में 437 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 2 शतक भी जड़ें हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उनसे ज्यादा रन चेतेश्वर पुजारा, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ricky ponting said virat kohli played a big role in changing cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुलग रहा यूरोप: प्रवासियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों से बढ़ी चिंता, क्या भारतीयों का ‘यूरोपियन ड्रीम’ खतरे में?
Jun 12, 2026 | 12:14 PMअकोला में फसल बीमा विवाद की होगी गहन जांच, कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने मांगी रिपोर्ट
Jun 12, 2026 | 12:06 PMIndia GCC Relations: भारत के लिए क्यों खास हैं ‘GCC’ देश? आसान भाषा में जानिए इस संगठन की ताकत और अहमियत
Jun 12, 2026 | 11:59 AM30 साल पुरानी शिवाजी महाराज की प्रतिमा के भविष्य पर सवाल, नुकसान हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Jun 12, 2026 | 11:59 AMछिंदवाड़ा के सुरलाखापा गांव में कुएं से युवक-युवती के शव बरामद, प्रेम प्रसंग की आशंका, देर रात तक चला रेस्क्यू
Jun 12, 2026 | 11:58 AMनागपुर में सक्करदरा डबल मर्डर मिस्ट्री; नाले में फेंके खून से सने कपड़े, भागने से पहले 3 गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 11:54 AMचंद्रपुर में जल्द दौड़ेंगी 50 AC इलेक्ट्रिक बसें, पीएम ई-बस परियोजना को मिली रफ्तार
Jun 12, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














