-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ricky Ponting Said Australia Can Beat India In Border Gavaskar Test Series 2024
रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया देगा भारत को करारी हार
- Written By: मृणाल पाठक
रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के खिलाफ लगातार दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज हारने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया इस बार भारत को 3-1 से हरा सकता है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाली भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी।

रिकी पोंटिंग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
दुबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी कहा जाता है। ऐसे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रिकी पोंटिंग ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया भारत को आसानी से हरा सकता है।
रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर लगातार दो टेस्ट श्रृंखलाओं में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास साबित करने के लिए काफी कुछ होगा और उन्होंने कहा कि पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीत सकती है।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों में टेस्ट श्रृंखला 2-1 के समान अंतर से जीती थी। वह अब 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम और मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। पोंटिंग ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘यह एक प्रतिस्पर्धी श्रृंखला होने जा रही है। यहां पिछली दो श्रृंखलाओं में जो कुछ हुआ उसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पास अपनी धरती पर भारत के खिलाफ साबित करने के लिए काफी कुछ है।”
सम्बंधित ख़बरें
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
‘खिलाड़ियों को सपोर्ट और चैलेंज करें…,’ Ricky Ponting ने बताया पंजाब किंग्स की जीत का फार्मूला
‘मेरी लिस्ट में नंबर-1…’, Ricky Ponting ने श्रेयस अय्यर को लेकर किया बड़ा खुलासा
पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने भरी हुंकार, IPL 2026 के गेम प्लान को लेकर किया खुलासा
यह भी पढ़ें- कोहली भारत का गौरव हैं, मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं: जैकी श्रॉफ ने की विराट की तारिफ
उन्होंने कहा, ‘‘हम फिर से पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेल रहे हैं जो इस श्रृंखला की दूसरी महत्वपूर्ण बात है। पिछले कुछ समय में हमने केवल चार टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली। इस बार पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला को लेकर हर कोई उत्साहित है। मुझे नहीं पता कि इस श्रृंखला में कुछ मैच ड्रॉ होंगे या नहीं।”
पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया को जीत का हकदार कहूंगा। मैं कभी ऐसा नहीं कहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया जीत का हकदार नहीं है। कोई मैच ड्रॉ हो सकता है तो कोई खराब मौसम से प्रभावित हो सकता है इसलिए मैं कहूंगा कि आस्ट्रेलिया श्रृंखला 3-1 से जीतेगा।”
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 1991 92 में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली थी। तब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। पोंटिंग ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी भारतीय टीम में रखने की वकालत की। वह दिल्ली कैपिटल्स में खलील के कोच रहे चुके हैं।
यह भी पढ़ें- मनु भाकर होंगी निशानेबाजी विश्व कप 2024 से बाहर! जानें क्या है वजह
उन्होंने कहा, ‘‘खलील अहमद जैसे खिलाड़ी को इस टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में होना चाहिए। वह हाल में जिंबॉब्वे में टी20 श्रृंखला खेल कर लौटा है। भारतीय टीम के लिए अपनी टेस्ट टीम में बाएं हाथ के किसी गेंदबाज को रखना आदर्श स्थिति होगी।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ricky ponting said australia can beat india in border gavaskar test series 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chutney Recipes: खाने का स्वाद दोगुना कर देंगी ये 5 चटपटी और तीखी चटनियां
Jun 22, 2026 | 11:27 AM823 वोटर्स के फैसले की बारी: महायुति का 580+ वोटों का दावा; बचत भवन में 4 टेबलों पर होगी नागपुर सीट की मतगणना
Jun 22, 2026 | 11:24 AMनीमच: बंगरेड में लोकार्पण कार्यक्रम में हंगामा, भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के विरोध में लगे चोर-चोर के नारे
Jun 22, 2026 | 11:23 AMIndia Passport की ताकत: हेनले इंडेक्स 2026 में भारत 80वें पायदान पर, 56 देशों में बिना वीजा एंट्री
Jun 22, 2026 | 11:22 AMगोंदिया के महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक विवाद, महिला बचत समूहों के खातों में लेनदेन दर्ज नहीं, जांच शुरू
Jun 22, 2026 | 11:20 AMनागपुर में करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी सहमति पत्र; पुलिस ने ठग ‘कोरपाटी बंधुओं’ को किया गिरफ्तार
Jun 22, 2026 | 11:14 AMवनडे सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अफगानिस्तान को झटका, ICC ने कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पर लिया सख्त एक्शन
Jun 22, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM














