बेंगलुरु में निकलेगा विजयी रथ, ‘ई साला कप नामदू’ का कुछ ऐसे मनेगा जश्न; जानें कहां से कहां तक होगी Victory Parade

RCB ने IPL 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। बेंगलुरु जश्न में डूबा, "ई साला कप नामदु" हकीकत बना। रजत पाटीदार की अगुआई में टीम की भव्य विजय परेड आज विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक निकाली जाएगी।
बेंगलुरु में निकलेगा विजयी रथ, ‘ई साला कप नामदू’ का कुछ ऐसे मनेगा जश्न; जानें कहां से कहां तक होगा Victory Parade
आरसीबी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

बेंगलुरु: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। इस जीत का जश्न बेंगलुरु के सड़कों पर दिखेगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 18 साल के इस सफर के बाद, RCB ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।

आरसीबी की टीम ने जैसी ही जीत दर्ज किया कि पूरा शहर लाल रंग में रंग गया। "ई साला कप नामदु" (इस साल कप हमारा है) जो सालों तक एक नारा था, वह अब हकीकत बन गया। प्रशंसकों ने सड़कों पर उतरकर "RCB! RCB!" और "कोहली-कोहली!" के नारे लगा रहे थे। वहीं रात में पूरा आसमान रंग बिरंगी आतिशबाजी से खूबसूरत दिख रहा था।

भव्य विजयी यात्रा

आरसीबी की विजेता टीम आज दोपहर बेंगलुरु पहुंचेगी, जहां शहर अपने चैंपियनों का स्वागत एक भव्य विजय परेड के साथ करेगा। यह ऐतिहासिक जुलूस विधान सौधा से आरंभ होकर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पहुंचेगा। कुल 1.4 किलोमीटर लंबी यह यात्रा भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी। इस गौरवपूर्ण मौके पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के भी उपस्थित रहने की संभावना है। वे विधान सौधा की भव्य सीढ़ियों पर टीम को सम्मानित करेंगे। जिससे यह परेड केवल एक जश्न नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक क्षण बन जाएगा।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था

इस ऐतिहासिक आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिसमें 3 पुलिस उपायुक्त (DCP), 9 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), 12 निरीक्षक और विशेष यातायात पुलिस बल की तैनात किया गया है। CTO जंक्शन और कॉफी बोर्ड जंक्शन के आस-पास यातायात प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है, ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारू रूप से हो सके। RCB की जीत के 5 बड़े फैक्टर: हर मुकाबले का अलग मैच विनर, एक क्लिक में देखें बेंगलुरु के चैंपियन बनने का सफर

स्टेडियम में जश्न के साथ खत्म होगा विजयी यात्रा

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले अंतिम जश्न के लिए प्रशंसकों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। यहां खिलाड़ी फैंस के सामने ट्रॉफी के लेकर परेड करेंगे। इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी उम्मीद की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com