-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Owners Clarify That Its Only Rumors In Social Media
IPL 2025 की चैंपियन RCB को बेचने के प्लान पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सोशल मीडिया पर…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईपीएल 2025 की जीत के बाद आरसीबी को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फ्रेंचाइज़ी के मालिक ने साफ किया है कि टीम की बिक्री की कोई योजना नहीं है। सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें सिर्फ अफवाह हैं।

आरसीबी (फोटो-सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: आईपीएल 2025 में चैंपियन बनने के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। आईपीएल जीतने के बाद बेंगलुरु में किए गए विजय जुलूस के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसके बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और कोषाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
अब इसके बाद आरसीबी फ्रेंचाइजी की ब्रिकी की खबर सामने आने लगी थी। जिस पर आरसीबी की मालिक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड जो ब्रिटिश डिस्टिलरी कंपनी डियाजियो पीएलसी की भारतीय सहायक कंपनी है, उन्होंने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया है कि आरसीबी फ्रेंचाइजी को बेचने की खबर झूठी है।
आरसीबी की बिकने की खबरें केवल अफवाह
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और BSE निगरानी विभाग को दिए अपने बयान में कहा कि यह जवाब 10 जून 2025 को भेजे गए उस ईमेल के बारे में है, जिसमें RCB की हिस्सेदारी बिकने से जुड़ी मीडिया खबरों पर सफाई मांगी गई थी। कंपनी साफ तौर पर कहना चाहती है कि ये सारी खबरें सिर्फ अफवाह हैं और हम ऐसी किसी भी बातचीत में शामिल नहीं हैं। कंपनी ने स्पष्ट रूप से बताया है कि RCB की बिक्री को लेकर चल रही खबरें निराधार हैं और इस विषय में फिलहाल कोई चर्चा या प्रक्रिया नहीं चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
बेंगलुरु भगदड़ के बाद फैली ये खबरें
चिन्नास्वामी के बाद विजय जुलूस के कारण भगदड़ मच गया था। वहां 3 लाख से ज्यादा फैंस इकट्ठा हो गए थे। जिसके बाद भगदड़ मच गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद आरसीबी पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को पुलिस ने 6 जून को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद वो पुलिस कस्टडी में हैं। उनकी भूमिका को गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।
बिकने की कगार पर खड़ी RCB! होने जा रहा है IPL इतिहास का सबसे महंगा सौदा, कीमत उड़ा देगी होश
इसके बाद 10 जून को किसी एक समूह ने सोशल मीडिया पर ये खबर फैला दी कि आरसीबी बिकने जा रही है। जिसके बाद कंपनी को सामने से आकर बयान देना पड़ा कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। इस घटना के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने इस त्रासदी को लेकर RCB फ्रेंचाइज़ी और कर्नाटक राज्य सरकार दोनों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सार्वजनिक सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
Rcb owners clarify that its only rumors in social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














