ठीक है-ठीक है...बुमराह के बर्दाश्त से बाहर हुआ जयवर्धने का 'ज्ञान', जस्सी हुए कोच से परेशान! देखें VIDEO

मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह बाउंड्री पर हेड कोच महेला जयवर्धने के 'ज्ञान' को बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने कोच को अपने अंदाज में समझाया कि टेंशन न लें, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
जसप्रीत बुमराह और महेला जयवर्धने का वीडियो वायरल
जसप्रीत बुमराह और महेला जयवर्धने (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुल्लांपुर: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर IPL 2025 के क्वालीफायर-2 में एंट्री कर ली है। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 20 रनों से शिकस्त दी। यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला था, जिसमें लक्ष्य तक गुजरात नहीं पहुंच पाई। हालांकि, इस मुकाबले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जसप्रीत बुमराह को हेड कोच महेला जयवर्धने से इरिटेट होते देखा गया है।

मुंबई ने गुजरात के खिलाफ खेलते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 228 का स्कोर बनाया और GT 6 विकेट खोकर 220 रन ही बना सकी। एक समय GT हावी नजर आ रही थी, लेकिन MI के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 'संकटमोचक' बन गए।

बुमराह ने मुंबई को वाशिंगटन सुंदर का कीमती विकेट दिलाई, जिसके बाद GT मैच में पिछड़ने लगी। हालांकि, मैच के दौरान बुमराह बाउंड्री पर हेड कोच महेला जयवर्धने के 'ज्ञान' को बर्दाश्त नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने कोच को अपने अंदाज में समझाया कि टेंशन न लें, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, 13वें ओवर के दौरान जब जसप्रीत बुमराह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, तब कोच महेला जयवर्धने ने उन्हें कुछ निर्देश देने की कोशिश की। लेकिन ऐसा लगा कि बुमराह को कोच की बात रास नहीं आई। उन्होंने इशारों में ही जवाब दिया कि वो अपनी जिम्मेदारी अच्छे से जानते हैं। बुमराह ने एलिमिनेटर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 27 रन देकर एक अहम विकेट लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात को आखिरी दो ओवर में 36 रन की जरूरत थी और दो बाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल तेवतिया और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में 24 रन की जरूरत थी और इस मैच में मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले ग्लीसन ने केवल तीन रन दिए और मुंबई 20 रन से मुकाबला जीत गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com