अब IPL 2025 नहीं खेलेंगे रजत पाटीदार और जोश हेजलवुड? RCB के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

रजत पाटीदार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी के पिछले आईपीएल मैच के दौरान उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद वो अब नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं हेजलवुड कंधे मे लगी चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
अब IPL 2025 नहीं खेलेंगे रजत पाटीदार और जोश हेजलवुड? RCB के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
रजत पाटीदार और जोश हेजलवुड (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

बेंगलुरु: आईपीएल 2025 दोबारा कल 17 मई से शुरू हो रही है। कल से शुरू होने वाली इस टूर्नामेंट से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के निदेशक मो बोबाट ने कहा कि कप्तान रजत पाटीदार उंगली की चोट से तेजी से उबर रहे हैं। वहीं जोश हेजलवुड चोट के कारण अब वापस नहीं आएंगे। वो ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं।

बोबाट ने कहा कि रजत की उंगली ठीक है। उसके हाथ में चोट लगी थी लेकिन वह धीरे धीरे ठीक हो रहा है। उसके लिए भारत और पाकिस्तान सीमा पर तनाव के कारण आईपीएल के रूकने से हुए बाधा ने उसे जल्दी ठीक होने के लिए ज्यादा दिन दे दिए जिससे वह जल्दी ठीक हो रहा है, उसकी सूजन कम हो रही है और वह फिर से बल्ला पकड़ रहा है।

रजत पाटीदार चोट से उबर रहे हैं

आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोबाट ने कहा कि उसने पिछले कुछ दिनों से अभ्यास किया है और वो चोट से अच्छी तरह से उबर रहा है। उसकी सूजन भी काफी कम हो गई है। पाटीदार को कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी के घरेलू मैच के दौरान चोट लगी थी।

पाटीदार ने गुरुवार और शुक्रवार को सुरक्षा के लिए पट्टी पहने बिना ही नेट पर बल्लेबाजी की थी। जिसके बाद उनका खेलने का चांसेस भी बढ़ गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शायद वो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते दिख सकते हैं।

जोश हेजलवुड नहीं जुड़े हैं टीम के साथ

वहीं उसके अलावा बोबाट ने कहा कि जोश हेजलवुड अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। वो कंधे की चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से हेजलवुड के अपडेट को लेकर बात कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ हेजलवुड ही टीम के साथ नहीं हैं। बाकी सभी खिलाड़ी टीम के साथ मौजूद है।

आईपीएल के कार्यक्रम में बदलाव से आईपीएल फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के कारण रणनीति बनानी पड़ रही है। आरसीबी को भी इसी कारण जैकब बेथेल और लुंगी एनगिडी की सेवायें नहीं मिल पाएंगी क्योंकि उन्हें अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण जाना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com