RCB के साथ दिल्ली भी रोएगी…दो दिग्गज खिलाड़ियों ने वापस लिया नाम, फैंस की उम्मीदों पर फिरेगा पानी?
Cricket News: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी ने WPL 2026 से नाम वापस ले लिया है। उनके साथ, एनाबेल सदरलैंड ने भी महिला प्रीमियर लीग के अगले सीज़न में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
डबल्यूपीएल ट्रॉफी (सोर्स- सोशल मीडिया)
WPL 2026: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी ने WPL 2026 से नाम वापस ले लिया है। उनके साथ, एनाबेल सदरलैंड ने भी महिला प्रीमियर लीग के अगले सीज़न में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। दोनों ने आने वाले सीज़न से नाम वापस लेने के लिए पर्सनल कारणों का हवाला दिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने एलिस पेरी की जगह सायली सतघरे को अपनी टीम में शामिल किया है। सतघरे को RCB से 30 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी, जो नीलामी में उनकी बेस प्राइस थी। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने एनाबेल सदरलैंड की जगह ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर अलाना किंग को टीम में शामिल करने की घोषणा की है।
अलाना किंग लेंगी सदरलैंड की जगह
अलाना किंग को WPL 2026 में खेलने के लिए 60 लाख रुपये मिलेंगे। हालांकि अलाना किंग भी कमजोर नहीं हैं। उन्होंने पिछले कुछ मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई है। लेकिन WPL में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा यह देखना अहम होगा।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
पेरी-सदरलैंड का जाना बड़ा झटका
एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड का नाम वापस लेना RCB और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि दोनों को दुनिया की टॉप ऑलराउंडरों में गिना जाता है। एलिस पेरी WPL के इतिहास में RCB के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक अपने महिला प्रीमियर लीग करियर में 64.80 की औसत से 972 रन बनाए हैं। उन्होंने RCB के लिए 14 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने 2024 में RCB की WPL चैंपियनशिप जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: WPL 2026 से पहले गुजरात जायंट्स ने खेला बड़ा दांव, एश्ले गार्डनर को सौंपी कप्तानी
एनाबेल सदरलैंड ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9 विकेट लिए थे। सदरलैंड को महिला व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उभरता हुआ सितारा माना जाता है। हालिया कुछ दिनों में उन्होंने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनका टीम छोड़ना दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
यूपी वॉरियर्स की टीम में भी बदलाव
यूपी वॉरियर्स की टीम में भी एक बड़ा बदलाव हुआ है। टीम की लेफ्ट-आर्म तेज़ गेंदबाज़, तारा नॉरिस को 2026 महिला T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए USA टीम में चुना गया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट उनकी जगह UP टीम में शामिल हुई हैं। वर्ल्ड कप क्वालिफायर 18 जनवरी से 1 फरवरी तक नेपाल में खेले जाएंगे।
