RR के युवा भारतीय खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका, राहुल द्रविड़ ने क्यों कहा ऐसा?

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को 13 मुकाबले में 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भी टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि वो अगले साल दमदार वापसी करेंगे।
RR के युवा भारतीय खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका, राहुल द्रविड़ ने क्यों कहा ऐसा?
राहुल द्रविड़ (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

जयपुर: आईपीएल 2025 राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा नहीं गुजरा। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों 10 रनों से शिकस्त झेलना पड़ा। इस हार के बाद टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि राजस्थान रॉयल्स अगले साल दमदार वापसी करेगी।

राजस्थान रॉयल्स की लगातार पांचवीं हार के बाद भी राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम के युवा भारतीय खिलाड़ियों को जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। जिससे अगले साल उनके टीम की वापसी आसान हो जाएगी।

एक साल बाद ये खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे

द्रविड़ ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारे पास बहुत सारे युवा, अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं। आज भी जायसवाल ने, वैभव ने, ध्रुव जुरेल ने जैसी बल्लेबाजी की। संजू, रियान ने जो दम दिखाया, उसे देखते हुए वे एक साल में और भी बेहतर होंगे। द्रविड़ ने फिर बताया कि रॉयल्स के युवा खिलाड़ी एक साल बाद कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

इन क्रिकेटरों को अभी मिलेंगे बहुत मैच

उन्होंने कहा कि वैभव (सूर्यवंशी) बहुत क्रिकेट खेलेंगे जैसे भारत के लिए अंडर-19 में और अन्य टूर्नामेंट में भी। वहीं रियान पराग को भी अभी बहुत क्रिकेट खेलना है। इसलिए मुझे लगता है कि ये सभी खिलाड़ी पूरे साल भारत के लिए बहुत क्रिकेट खेलेंगे जो मुश्किल क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होगा। इसलिए उम्मीद है कि जब वे अगले साल यहां वापस आएंगे तो वे अधिक अनुभवी होंगे। ये बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

फिनिशिंग टच नहीं दे सके गेंदबाज और बल्लेबाज

द्रविड़ को लगा कि राजस्थान के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में ‘फिनिशिंग टच' नहीं दे सके जिससे इस सत्र में टीम का प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने कहा कि हम करीब पहुंच गए हैं लेकिन काम पूरा नहीं कर पाए। यह उन सत्रों में से एक रहा है, जहां आपको हमेशा लगता है कि गेंद से हमने 15-20 रन अतिरिक्त दिए और बल्ले से अच्छी स्थिति में पहुंचने के बाद निचले मध्यक्रम के साथ हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और बड़े शॉट नहीं लगा पाए, जिनकी हमें जरूरत थी।

13 मैचों में केवल तीन जीत ही दर्ज कर सकी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैचों में केवल 3 मैच ही जीतने में कामयाब रहे। जबकि 10 मुकाबले को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान इस सीजन में 3 जीत में 6 अंकों के साथ 9वें नंबर पर हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com