IPL से मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए टीम बेच रहा हूं, PSL टीम के मालिक का छलका दर्द, जानें क्या है पूरा मामला

PSL vs IPL: क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम उमर ने अपनी टीम बेचने का फैसला किया है, क्योंकि उनका मानना है कि कमाई के मामले में पीएसएल (PSL) कभी आईपीएल (IPL) की बराबरी नहीं कर सकता।
IPL VS PSL
पीएसएल बनाम आईपीएलसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम उमर अपनी PSL टीम बेचना चाहते हैं।

  • उनके अनुसार, कमाई और बिजनेस में PSL, IPL के सामने कहीं नहीं टिकता।

  • जहां IPL की टीमें (RCB, RR) आसानी से बिक रही हैं, वहीं PSL मालिक घाटे से जूझ रहे हैं।

PSL vs IPL revenue comparison: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने अपनी टीम बेचने की इच्छा जताकर पाकिस्तान क्रिकेट की आर्थिक हकीकत सबके सामने रख दी है। वैसे तो क्रिकेट लीग में टीमों का बिकना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में आईपीएल (IPL) की दो बड़ी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स को भी नए मालिक मिले हैं,

लेकिन पीएसएल टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम उमर ने टीम बेचने के पीछे जो वजह बताई है, वह काफी चौंकाने वाली है। उनका साफ कहना है कि पीएसएल कमाई और बिजनेस के मामले में आईपीएल का मुकाबला नहीं कर सकता।

अब पीएसएल से विदा लेने का समय आ गया है

दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान नदीम उमर ने स्वीकार किया कि अब उन्हें यह टूर्नामेंट घाटे का सौदा लगने लगा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब पीएसएल से विदा लेने का समय आ गया है।

अगर कोई सही ऑफर मिलता है और हमारी शर्तों के मुताबिक डील होती है, तो हम क्वेटा ग्लैडिएटर्स को बेचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि नदीम उमर कराची शहर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं और उनकी टीम ने अब तक चार बार पीएसएल का फाइनल खेला है, जिसमें से एक बार खिताब भी जीता है।

IPL VS PSL
न्यूजीलैंड में अर्धशतक जड़ते ही केएल राहुल ने बनाया महारिकॉर्ड, भारतीय टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

पीसीबी (PCB) की इस गलती से बढ़ी मुश्किलें

आपको बता दें कि साल 2025 से पीएसएल का आयोजन ठीक उसी समय यानी मार्च से मई के बीच किया जा रहा है, जब भारत में आईपीएल चलता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2027 में भी यही विंडो रखने का फैसला किया है।

नदीम उमर का मानना है कि आईपीएल से सीधे टक्कर लेने की कोशिश करना एक बड़ी गलती थी। आईपीएल की चकाचौंध और ग्लैमर को देखकर उन्होंने टीम खरीदी थी, लेकिन अब बोर्ड और टीम मालिकों के लिए यह लीग नुकसान का सौदा बनती जा रही है। यही वजह है कि अब मालिक इस टूर्नामेंट से किनारा करने लगे हैं।

IPL VS PSL
पाकिस्तान ने 2 साल का सूखा खत्म कर जीता टेस्ट सीरीज, श्रीलंका को 1-0 से रौंदा; ये गेंदबाज बना मैच का हीरो

क्यों IPL के आगे कहीं नहीं टिकता PSL?

नदीम उमर ने दोनों लीग की कमाई के अंतर को बेहद साफ शब्दों में समझाया और उन्होंने कहा कि सीमित बाजार और स्पॉन्सर्स की कमी है। हम आईपीएल या उसके बड़े बाजार का मुकाबला नहीं कर सकते। भारत की तुलना में हमारा मार्केट बहुत छोटा है। हमारे पास ऐसे बड़े प्रायोजक नहीं हैं, जो पीएसएल में आईपीएल जितना पैसा लगा सकें।

टिकट और प्रसारण से कमाई: आईपीएल में प्रसारण अधिकारों के अलावा टिकटों की बिक्री से भी बंपर कमाई होती है, जो पाकिस्तान में संभव नहीं हो पा रही है।

मर्चेंडाइज और पायरेसी की मार: टीमों के सामान की बिक्री पर दर्द बयां करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी टीम की आधिकारिक जर्सी की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपये रखी थी, लेकिन बाजार में उसकी नकली कॉपी महज 200 रुपये में बिकने लगी। इससे फ्रेंचाइजी की कमाई पूरी तरह रुक गई।